Prabhat Times
नई दिल्ली। (main accused of riots ansar aap worker bjp) दिल्ली में शनिवार को हनुमान जयंती पर हुए दंगों के मुख्य आरोपी को लेकर हरियाणा भाजपा ने बड़ा दावा किया है।
हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दावा किया है कि दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी का नेता है।
पिछली बार के दंगों का आरोपी ताहिर हुसैन भी आप नेता निकला था। सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर होने के बाद भाजपा समर्थकों ने केजरीवाल और आम आदमी पर कटाक्ष किए हैं।
वहीं हरियाणा खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर और भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने लिखा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है?
बबीता का ट्वीट
हरियाणा खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर बबीता फौगाट ने ट्वीट किया कि जेएनयू के देशद्रोहियों से केजरीवाल का रिश्ता।
शाहीन बाग के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्वता। जहांगीरपुरी के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्ता। ये रिश्ता क्या कहलाता है?
कांग्रेस, भाजपा के लिए चुनौती है आप
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में आप ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। लोगों का आम आदमी पार्टी से जुड़ने का क्रम जारी है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और अन्य कई पूर्व मंत्री और विधायक आप की सदस्यता हासिल कर चुके हैं।
वहीं प्रदेश में आप ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों का विजिट अभियान चलाया हुआ है। इस तरह आप कांग्रेस, भाजपा और जजपा के लिए चुनौती बन रही है।
दिल्ली में शनिवार को हुए थे दंगे
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई थी। जैसे ही शोभा यात्रा मस्जिद के करीब पहुंची तो हिंसा भड़क गई।
पुलिस के अनुसार, मस्जिद के पास दो पक्षों में बहस हुई। इसके बाद मस्जिद से पथराव शुरू हो गया और फिर हिंसा भड़क गई।
नकाबपोश आए और फायरिंग हुई। शोभा यात्रा के पीछे से अचानक हजारों की संख्या में भीड़ आई।
इस मामले में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कई लोग हिरासत में लिए हैं।
Subscribe YouTube Channel
Prabhat Times
Click to Join Prabhat Times FB Page
https://www.facebook.com/Prabhattimes14/
Join Telegram
https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें
- एक्शन में AAP! ‘अपनों’ को भी नहीं बख्शा, दी ये सजा
- पंजाब के इस जिला में ब्लास्ट, एक की मौत
- इस मामले में बुरे फंसे Raghav Chadha, इस युवा नेता ने AAP को दिखाया आईना
- ट्रेडमिल पर दौड़ते इस मशहूर बॉडीबिल्डर को आया हार्ट अटैक