Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (maa baglamukhi dham reached cm bhagwant maan) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना आए। मान ने यहां पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में पहुंच कर मां के चरणों में शीश नवाया।

सीएम मान ने बगलामुखी धाम में चल रहे अखंड हवन में आहुति डाल मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि बगलामुखी धाम में 216 घंटे का महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।

आज पंजाब के सुख-शांति के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री इस अखंड यज्ञ में आहुतियां डाल रहे है।

बुरी शक्तियों को किया स्वाहा

सीएम भगवंत मान ने कहा कि 216 घंटे लगातार ये यज्ञ चला है। इस यज्ञ में आज बुरी शक्तियों को स्वाहा किया है। हमारा देश धर्म का देश है।

सभी धर्मों का सम्मान दिया जाता है। आज मां बगलामुखी के धाम आने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पंजाब आपसी भाईचारा का प्रदेश है।

कई दुश्मन प्रदेश को बिखेरने की कोशिश कर रहे है लेकिन ये पंजाब की धरती गुरूओं की धरती है। इस धरती पर नफरत का बीज नहीं बोया जा सकता है।

देश के गुलदस्ते में है सभी रंग के फूल

भारत गुलदस्ता है। इस गुलदस्ते में हर रंग के फूल है। ये देश शहादतों से बना है। देश को तरक्की करते देख खुशी मिलती है।

मान ने कहा कि बचपन में श्री राम लीला खूब देखी है। उस समय जब रामायण चलती थी तो सड़कें तक खाली हो जाती थी।

हिन्दू,मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एक दूसरे के धर्म को बहुत प्यार करते है।

मान ने कहा कि पंजाब के लोगों के मुखिया होने के नाते मेरा फर्ज है कि अपने परिवार के लोगों की समस्याएं समय-समय पर सुनता रहूं।

हमें मेहनत से काम करना होगा। जब हमारा समाज तरक्की करेंगा तभी पंजाब तरक्की करेगा। मान ने कहा कि मेरी हमेशा भगवान से प्रार्थना रही है कि मेरी कलम से लोगों का भला हो।

देखें वीडियो

—————————————————————–

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1