Prabhat Times
- पुलिस टीमों ने 374 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की
- लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से गैंगस्टरों की सूचना दे सकते हैं
- ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 494वें दिन 1.3 किलोग्राम हेरोइन सहित 85 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़। राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 169वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 705 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से निर्णायक अभियान—20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 169वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 423 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 45,686 हो गई है।
इसके अलावा 374 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 9 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 494वें दिन भी जारी रखते हुए आज 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 790 ग्राम अफीम, 1.7 किलोग्राम भुक्की, 677 नशीली गोलियां तथा 1,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इसके साथ ही पिछले 494 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 72,519 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।
—————————————————————————-


————————————–










