Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ है। समराला बाइपास के निकट चाइना डोर से गला कटने के कारण छात्र की मौत हो गई।

वह बाइक पर स्कूल से घर लौट रहा था। इस बीच समराला बाइपास नजदीक उसके गले के आगे अचानक चाइना डोर आ गई। उसने तुरंत ब्रेक लगाई। लेकिन डोर इतनी धारदार थी कि उसने उसका गला रेत दिया।

खून से लथपथ स्टूडेंट को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक स्टूडेंट का नाम तरणजोत सिंह है। वह 10वीं क्लास में पढ़ता था

मृतक के पिता हरचंद सिंह ने बताया कि मेरे बेटे की मौत का कारण चाइना डोर है। तरणजोत इकलौता बेटा था।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 15 वर्षीय युवक बुलेट बाइक पर आ रहा था। उसकी गर्दन पर चाइना डोर लग गई। जिस कारण वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

  • दोनों भाई बुलेट पर घर लौट रहे थे: जानकारी के मुताबिक तरणजोत सिंह ताया के बेटे प्रभजोत सिंह के साथ प्रीबोर्ड की परीक्षा देने के लिए सुबह 9 बजे बुलेट पर स्कूल गया था। दोपहर 2 बजे छुट्टी हुई। इसके बाद दोनों घर लौट रहे थे। स्कूल से घर की दूरी करीब 3 किलोमीटर है। बुलेट को प्रभजोत चला रहा था।

  • स्कूल से आधा किलोमीटर दूर घटना: अभी वह स्कूल से आधा किलोमीटर दूर समराला में बाइपास के पास पहुंचे थे कि अचानक उनके आगे चाइना डोर आ गई। प्रभजोत ने ब्रेक लगाई। लेकिन फिर भी तरणजोत के गले पर डोर से कट लग गया। इसके बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए।

  • अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया: तरणजोत खून से लथपथ हो गया। हादसा होता देख लोग इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पिछले महीने 13 दिसंबर को तरणजोत का जन्मदिन था।

जालंधर – पंतग लूटने के चक्कर में पानी के खड्डे में गिरा बच्चा

इसी बीच जालंधर के सुरानुस्सी ईलाके से दुखद समाचार है। पता चला है कि सुरानुस्सी ईलाके में मासूम बच्चे की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा पतंग लूटने के चक्कर में खेतो में गया, लेकिन वे पानी के लिए खोदे गए गहरे खड्डे में गिर गया। बच्चे की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel