Prabhat Times
अमृतसर। लक्की ओबराय हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लक्की को नौकर शमिंद्र शिंगरी को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है। शिंगरी को अमृतसर में एनकाउंटर किया गया है। शमिंद्र के पांव में गोली लगी है।
जानकारी के मुताबिक लक्की ओबराय हत्याकांड में शामिल आरोपी शमिंद्र को अमृतसर देहात पुलिस ने काबू किया। आरोपी से 30 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है।
आरोपी को अमृतसर देहात के खासा एरिया में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। शमिंदर के पांव में गोली लगी है।
बार्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल के मुताबिक लक्की ओबराय हत्या के बाद जांच के दौरान शमिंद्र अमृतसर देहात के खासा एरिया में देखा गया।
सूचना मिलने पर अमृतसर देहात पुलिस ने सर्च शुरू की और नाकाबंदी के दौरान बाईक सवार शमिंदर को रूकने ईशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की।
पुलिस टीम ने जवाबी फायर में शमिंदर जख्मी होकर गिर गया। शमिंदर को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
डीआईजी गोयल के मुताबिक शमिंदर से वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ शुरू की गई है।
खबर अपडेट की जा रही है…
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












