Prabhat Times

जालंधर। लक्की ओबराय कत्ल केस में बड़ा अपडेट मिला है। पुलिस ने वारदात में शूटर गुरताज को मदद करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद कर ली और नवांशहर राहों के निकटवर्ती गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वारदात में हिरासत में लिए गए युवक के मौसेरे भाई की तलाश की जा रही है।

बता दें कि लक्की ओबराय कत्लकांड में मुख्य शूटर गुरताज अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस की अलग अलग टीमें लगातार काम में जुटी हुई है।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग की गई क्रेट कार बरामद कर ली है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने राहों के निकटवर्ती गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है।

सूत्रों ने बताया कि इसी युवक ने अपने मौसेरे भाई के कहने पर गुरताज को क्रेटा कार में जालंधर तक छोड़ा था।

बाद में उसे कहा गया कि कार अपने पास रख ले। इसके पश्चात उसे मैसेज दिया गया कि कार भरथला गांव के निकट छोड़ कर चाबी बीच में रख देने के लिए कहा गया।

सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक के मौसेरे भाई की तलाश जारी है। उधर, गुरताज अभी पुलिस के लंबे हाथों में नहीं आ रहा।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel