Prabhat Times
जालंधर। सीए राजेश कक्कड़ की पत्नी श्रुचि कक्कड़ ने पीएसपीसीएल के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर पर एक बार फिर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।
श्रुचि कक्कड़ ने कहा है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया से लेकर भ्रामक प्रचार करने वाले एसएस जोसन के खिलाफ वे पुलिस में आईटी एक्ट, ब्लैकमेल तथा मानहानि संबंधी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
श्रुचि कक्कड़ ने बताया कि एसएस जोसन द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाकर मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है और उनकी छवि धूमिल की जा रही है।
कक्कड़ दंपत्ति ने बताया कि एसएस जोसन द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मामले की जांच पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है। उन्होने भी अपनी तरफ से पुलिस में शिकायत की है। पुलिस जांच लंबित है।
इसके बावजूद एसएस जोसन द्वारा उनके खिलाफ झूठा और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
श्रुचि कक्कड़ ने बताया कि जोसन द्वारा उनकी सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें डाउनलोड की हैं।
जोसन द्वारा डीसी हिमांशु अग्रवाल व पूर्व कमिश्नर की पत्नी की तस्वीरें निकाल कर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
श्रुचि कक्कड़ ने कहा कि जोसन द्वारा डीसी हिमांशु अग्रवाल व पूर्व कमिश्नर का नाम लेकर गुमराहकुन प्रचार किया जा रहा है।
श्रुचि कक्कड़ ने कहा कि जोसन द्वारा जिस केस को लेकर उन पर रूपए लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं, उक्त केस अगस्त 2024 में खत्म हो गया था।
जबकि जोसन द्वारा उनके फेसबुक से जो फोटो निकाल कर दिखाई जा रही है उक्त फोटो अक्तूबर 2024 में फेसबुक पर अपलोड हुई है।
श्रुचि कक्कड़ ने कहा कि इससे साफ है कि एसएस जोसन झूठ बोल रहे हैं और सभी को भ्रमित कर रहे हैं।
श्रुचि कक्कड़ ने कहा कि जोसन भ्रामक प्रचार कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और ताकि उनसे पैसे ऐंठे जा सके।
वे इस संबंधी जोसन के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, मानहानि और आईटी एक्ट के अधीन शिकायत करवाई है।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












