Prabhat Times
Hoshiarpur होशियारपुर। (lpg gas tanker blast hoshiarpur punjab) पंजाब के होशियारपुर में LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। हादसा मंडियाला गांव के नजदीक हुआ।
एक मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद LPG से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग भड़क उठी।
गैस के रिसाव की वजह से आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए।
इस हादसे में जिंदा जल जाने से 2 लोगों की मौत गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग झुलस गए।
घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ लोग 30 से 80% तक झुलस चुके हैं।
आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं।
एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया।
हाईवे पर तकरीबन एक किलोमीटर का एरिया खाली कराते हुए लोगों को वहां से हटा दिया गया।
होशियापुर की डीसी आशिका जैन ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।
स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही हादसे के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा।
होशियारपुर के सिविल सर्जन पवन कुमार के मुताबिक, 2 लोगों को देर रात मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। 20-22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
गंभीर रूप से झुलसे कई मरीजों को होशियारपुर से रेफर किया गया है। फिलहाल मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटनास्थल से सिर्फ 500 मीटर दूर गैस प्लांट
मंडियाला गांव के लोगों के मुताबिक, हादसा रात साढ़े 10 बजे हुआ। ग्रामीणों के सूचना देते ही पुलिस-प्रशासन बचाव में जुट गया।
जालंधर-होशियारपुर नेशनल हाईवे पर गांव से एक किलोमीटर पहले ट्रैफिक रोक दिया गया।
घरों में फंसे लोगों को किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वहां से महज 500 मीटर दूर गैस प्लांट है। गनीमत यह रही कि आग की लपटें इस प्लांट तक नहीं पहुंची।
बम फटने जैसा धमाका सुनाई दिया: आग में झुलसे गुरमुख सिंह ने बताया कि टैंकर के पलटते ही इतना जोरदार धमाका हुआ मानो बम फटा हो।
टैंकर से तेजी के साथ गैस का रिसाव होने लगा और लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग भड़क उठी।
आग इतनी तेज थी कि उसने चंद सेकेंड में आसपास के घरों और दुकानों को चपेट में ले लिया। मेरे परिवार के 6 लोग झुलस गए।
गैस की कालाबाजारी के लिए आया टैंकर: होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती गुरबख्श सिंह ने बताया- इस हादसे में मेरे अलावा मेरी पत्नी, बेटा-बेटी, बहू और पोता झुलस गए।
मंडियाला गांव के आसपास LPG गैस की कालाबाजारी होती है। जिस टैंकर में ब्लास्ट हुआ, वह भी इसीलिए यहां आया था। उसी समय एक मिनी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री रवजोत सिंह
हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- यह दुखदायक हादसा है।
आग की चपेट में आए लोगों को होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल घायलों या मृतकों की संख्या नहीं बताई जा सकती।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- राणा गुरजीत और रावण में फर्क नहीं – इस Tweet से पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान
- नहीं रहे कॉमेडी किंग जसविन्द्र भल्ला
- जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस को मिली बड़ी सफलता! ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम
- इतना बदल गया भारत! 1947 में सिर्फ इतने रूपए तोला था गोल्ड
- कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! चैक क्लीयरैंस सिस्टम में RBI ने किया बड़ा बदलाव
- बैंक कस्टमर्ज़ के लिए अहम खबर! अब मुफ्त में नहीं मिलेगी SBI की ये सर्विस
- जालंधर में ड्रग-हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 1.5 KG हैरोईन, 7 वेपन बरामद
- सिल्वर ज्वेलरी खरीदारों के लिए अहम खबर, …ग्राहकों से नहीं होगा धोखा, जानें
——————————————————-
————————————–