Prabhat Times

चंडीगढ़। एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए मान सरकार लगातार एक्शन में है। सरकार का कहना है कि पंजाब में जनता को एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन हालात देखते हुए गाइडलाइन जारी की हैं।

उधर, पठानकाट में दीनानगर गैस एजैंसी में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कट्टारूचक ने रेड की और विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की किल्लत से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई के लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है।

गाइडलाइन के मुताबिक शादी के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। उपभोक्ताओं को शादी के लिए चार दिन पहले सिलेंडरों की बुकिंग करनी होगी। ये कमर्शियल सिलेंडर पूरी वेरिफिकेशन के बाद ही जारी किए जाएंगे। बेटियों की शादी को प्राथमिकता दी जाएगी।

यही नहीं सरकार ने एजेंसियों को कहा है कि पांच किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सिलेंडर मिल सकें। कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर निगरानी रखने के लिए डीसी के नेतृत्व में कमेटियों का गठन कर दिया गया है।

सरकार ने उठाए ये कदम

  • फूड सप्लाई डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी के निर्देशों पर हर जिले में सब डिवीजन लेवल पर कमेटियां गठित कर दी गई हैं। एडीसी स्तर के अधिकारियों की अगु‌वाई में कमेटियां बनाई गई हैं। इसके अलावा कैटेगरी वाइज सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नोडल अफसर भी नियुक्त कर दिए हैं।

  • सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई के लिए कैटेगरी तय कर दी हैं। अस्पताल व शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिक कैटेगरी में रखा गया है, जबकि इंडस्ट्रियल कैंटीन, शादी समारोह, रेस्टोरेंट और ढाबों को सेमी प्राथमिक कैटेगरी में रखा है। सामान्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता सूची से बाहर रखा गया है।

  • फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी ने आदेश जारी किए हैं कि सभी कमेटियां रोजाना कमर्शियल सिलेंडरों से संबंधित रिपोर्ट रोजाना डीसी को भेजेंगी। इसके अलावा सप्लाई व डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पर नजर रखने के लिए छापेमारी भी की जाएगी।

  • रोजाना सुबह 10 बजे सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा बैठक होगी। कमेटी सभी कंपनियों से फीडबैक लेगी। IOCL, BPCL, HPCL को रोजाना LPG कोटा जारी करना होगा। यदि किसी दिन सप्लाई नहीं हो पाती तो अगले दिन कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। 5 किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध रखना अनिवार्य होगा।

पठानकोट में दीनानगर गैस सर्विस में कैबिनेट मंत्री की रेड

जनता की लगातार शिकायतें मिलने के पश्चात कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क वीरवार सुबह खुद कस्बा तंगोशाह की गैस एजेंसी पर पहुंच गए।

इस दौरान लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए मंत्री कटारूचक्क ने पहले गैस एजेंसी के कर्मचारियों को फटकार लगाई और फिर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) को फोन कर संबंधित एजेंसी मालिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क वीरवार सुबह 9 बजे के आस-पास तारागढ़ तंगोशाह की दीनानगर गैस सर्विस गैस एजेंसी पर पहुंचे। जहां देखा कि लोगों की लंबी लाइन थी और 300-400 के करीब लोग लाइनों में खड़े थे। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने लोगों से मुलाकात की और हालात जाने।

इस दौरान लोगों ने बताया कि उनमें से कुछ लोग सुबह 4 तो कुछ 5 बजे से लाइनों में लगे हैं। कुछ लोग पिछले 3-3 दिन से लाइनों में लग रहे हैं पर उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री को गुस्सा आ गया और अधिकारियों को एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मौके पर ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राज ऋषि मेहरा को फोन किया। जिन्हें बताया गया कि लोग परेशान हैं और एजेंसी का कोई कर्मचारी यहां मौजूद नहीं है। केवल एक स्टोर कीपर ही मौजूद है।

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में लोगों की मुश्किलों का मजाक बना रखा है। इनके खिलाफ कार्रवाई करो। मौके पर मौजूद स्टोर कीपर गोदाम नहीं खोल रहा था। जिससे चाबी लेकर गोदाम की चैकिंग भी की है।

लोगों को खज्जल करने वाली गैस एजेंसियों पर कार्रवाई की जाए। जिस पर लाल चंद DFSC राज ऋषि मेहरा ने कैबिनेट मंत्री को कार्रवाई का भरोसा दिलवाया।

मंत्री कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी रसोई गैस की किल्लत का मामला उठाया था। लोग परेशान हो रहे हैं।

लोगों को किसी कीमत पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी गैस एजेंसी मालिक ने नियमों के विपरीत काम किया और लोगों को परेशानी पेश आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आने वाले दिनों में अन्य गैस एजेंसियों पर भी छापेमारी की जाएगी।

गोदाम में चैकिंग करते लाल चंद कटारूचक्क

गोदाम में चैकिंग करते लाल चंद कटारूचक्क।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel