



Prabhat Times
नई दिल्ली। देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्यों के चुनाव खत्म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं.
इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं.
हालांकि, तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू (14.2 किलो वाले सिलेंडर) के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है.
19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 1 कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये हो गई है, जो कि 1 अप्रैल को इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का इजाफा हुआ है.
इस बढ़ोतरी के बाद देश भर में होटल और रेस्टोरेंट के बिल बढ़ जाएंगे. पकाके खाने वाली चीजों के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा, स्ट्रीट फूड के दाम में भी इजाफा हो सकता है.।
———————————————————


————————————–





