Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (lok sabha election mission 13-0 cm bhagwant mann punjab) पंजाब के सीएम भगवंत मान का मिशन 13-0 रफ्तार पकड़ चुका है।

मिशन को और रफ्तार देने के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल वीरवार को पंजाब आएंगे।

इस दौरान वह अमृतसर से चुनावी कैंपेन काे धार देंगे। इससे पहले वह गोल्डन टेंपल में माथा टेंकने जाएंगे।

साथ ही शाम को छह बजे रोड शो करेंगे। रोड शो में सीएम भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

अब चुनाव में रह गए 15 दिन शेष

पंजाब राज्य में चुनाव को 15 दिन ही शेष रह गए हैं। एक जून को मतदान होना है।

ऐसे में अब राज्य में सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं।

अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आते ही उन्होने दिल्ली में जब्रदस्त रोड शो, शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों में आप को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जेल से बाहर आने के बाद भले ही अरविंद केजरीवाल का यह पंजाब में पहला दौरा है, लेकिन जब वह जेल में थे तो भी चुनाव को लेकर हमेशा रणनीति बनाते रहते थे।

इतना ही नहीं पंजाब सीएम भगवंत मान ने करीब एक महीने में उनसे दो बार चुनाव को लेकर जेल में जाकर मीटिंग की है।

साथ ही उन्हें राज्य समेत पूरे देश के राजनीतिक माहौल के बारे में जानकारी दी थी।

पंजाब सरकार जनवरी में चुनावी मोड में आ गई थी।

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तरफ से सभी लोकसभा हलकों में विकास रैलियां की गई थी।

इसमें करोड़ों रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्टों की शुरूआत की गई थी।

इसी बीच लोगों के घर के लिए घर पर राशन की डिलीवरी, प्लाटों के लिए एनओसी खत्म करने व दस लाख लोगों के राशन कार्ड तक बहाल किए गए थे।

साथ ही अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने से पहले ही मोहाली में चुनावी कैंपेन संसद में भी भगवंत मान का आगाज किया था।

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————–

अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान ने मंदिर में टेका माथा, वीडियो

————————————————————–

मां का जागरण… अरे द्वारपालों… कन्हैया से कह दो…देखें वीडियो

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

—————————————————-

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1