Prabhat Times

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में सनसनीखेज मामला सामने आया है। तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं आरोपी छात्रा तरनतारन का प्रिंसराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ पढ़ता था। पुलिस ने लॉ कॉलेज को सील कर दिया है, साथ ही हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि कॉलेज से उन्हें कहा गया कि छोटा सा झगड़ा हुआ और उनकी बेटी को चोट लगी है। वह कॉलेज पहुंचे तो बेटी मरी पड़ी थी।

पुलिस के मुताबिक अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर इसे एकतरफा प्यार से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस को शक है कि युवक ने वेलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को छात्रा को प्रपोज किया था लेकिन उसने इनकार कर दिया। जब छात्रा राजी नहीं हुई तो छात्र ने ये कदम उठाया।

कत्ल से जुड़ा कॉलेज के क्लासरूम का CCTV फुटेज सामने आया है। यह फुटेज सुबह करीब 9 बजे का है। तब क्लास में पढ़ाई स्टार्ट नहीं हुई थी। सभी स्टूडेंट क्लास में ही घूम रहे थे। इसी दौरान आरोपी छात्र प्रिंसराज क्लासरूम में दाखिल हुआ।

वह सीधे आगे आया। वहां पर छात्रा संदीप कौर अपनी सहेली के साथ बैंच पर बैठी हुई थी। आरोपी ने थोड़ी देर उससे बहस की। इसके बाद उसने पिस्टल तानी और छात्रा के सिर से सटाकर गोली मार दी।

गोली लगते ही छात्रा नीचे गिर पड़ी। यह देख उसके साथ खड़ी सहेली भी हक्की-बक्की रह गई। वह संदीप कौर की तरफ झुकती, इससे पहले अभिराज ने दोबारा पिस्टल लोड कर ली और अपने सिर पर गोली मार ली। वह भी नीचे गिर गया।

इसके बाद छात्रा ने संदीप कौर को उठाने की कोशिश की, लेकिन पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारने की वजह से उसका ब्रेन फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

यह देखकर वह बाहर की तरफ भागी और कॉलेज मैनेजमेंट को बताने के लिए पहुंची। इसी दौरान बाकी छात्र-छात्राएं भी वहां आ गईं। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

लड़की की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि बेटी संदीप कौर सुबह घर से अच्छे ढंग से तैयार होकर निकली थी।

उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उसकी टीचर ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी को बहुत चोट लगी है, जल्दी आओ।

हरजिंदर कौर ने बताया कि मैं कॉलेज आई तो देखा कि मेरी बेटी की मौत हो चुकी है। लड़की की बॉडी पूरी तरह खून से लथपथ थी। उसके सिर में गोली मारी गई है। हमें पता चला है कि तरनतारन का लड़का है, उसने गोली चलाई है। पिस्टल भी अंदर ही पड़ा हुआ मिला।

पुलिस ने हमें लाश के पास भी नहीं जाने दिया। मृतक छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी 6 बहने हैं और एक छोटा भाई है।

कॉलेज में बच्चों की कोई सिक्योरिटी नहीं वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पेरेंट्स ने कहा कि बच्चों की यहां कोई सिक्योरिटी ही नहीं है।

किसी ने यह चेक नहीं किया कि छात्र पिस्टल लेकर अंदर आ रहा है। फिर मां को घर फोन कर कहा जाता है कि उनकी बेटी का छोटा सा झगड़ा हो गया है।

लड़ाई में उसका सिर फट गया है। जब आकर चेक किया, तो लड़की को गोली लगी हुई थी। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई हो।

हथियार कहां से आया, पुलिस जांच कर रही

डीएसपी जगबीर ने बताया कि लड़की बैंच पर बैठी थी। अभी क्लास शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही लड़की की मौत हो गई।

लड़के ने खुद को भी गोली मार ली, उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी युवक पिस्टल कहां से लाया।

पुलिस यह भी चेक कर रही है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी पिस्टल तो नहीं है। अगर ऐसा न हुआ तो फिर यह पिस्टल अवैध हो सकता है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel