Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (laghu udyog bharti ladies wing annual meeting) लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक सम्पन्नबिना ख़तरनाक रसायनों के पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूकता वर्तमान समय की जरूरत है।

इसके लिए गौ सेवा प्रकोष्ठ प्रान्त संयोजक चन्द्रकान्त के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभा रहा है।

गौ सेवा प्रकोष्ठ के सानिध्य में छत पर जैविक बागवानी व खेती का भी प्रकल्प देश भर में चलाया जा रहा है।

इस संबंध ने श्रीमती अनु मरवाहा (प्रान्त प्रमुख) ने लघु उद्योग भारतीं पंजाब के महिला प्रकोष्ट की मासिक बैठक में विस्तृत जानकारी सांझा की।

उन्होंने बताया कि जैविक खेती (जिसे पारिस्थितिक खेती या बिना खतरनाक रसायनों के साथ खेती के रूप में भी जाना जाता है

जोकि एक उत्कृष्ट कृषि प्रणाली है जिसमें जैविक मूल के उर्वरकों जैसे – कम्पोस्ट खाद, हरी खाद का उपयोग किया जाता है और फसल चक्र और साथी रोपण जैसी तकनीकों पर जोर दिया जाता है।

लघु उद्योग भारतीं पंजाब (महिला) की महासचिव सीमा धूमल ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को विश्कर्मा जयंती को विभिन्न उद्योगिक परिसरों में समरसता के रूप में मनाया जाएगा।

जिसमे फैक्टरी कर्मियों के साथ साथ उनके परिवारों को भी शामिल किया जाएगा। उनके मेधावी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विषय सम्मान किया जाएगा।

इस कार्यशाला को आयोजित करने में प्रो. दीपिका राठौर, आरती सचदेवा, रूही बुद्धिराजा, रमनप्रीत जज, पल्लवी ठाकुर, सरोज ठाकुर, नोनी कत्याल, नेहा मेहता, अंशु चोपड़ा, सविता ठाकुर, वत्सला पुरी, श्वेता चोपड़ा, रेणु मलिक, पूनम चौहान, चारू सिक्का, रश्मि, शिवाली वालिया, नीतू नंदा, ऋतु चोपड़ा श्वेता मोंगा व अन्य गणमान्य ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1