Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। सेंट सोल्जर कॉलेज को-एजुकेशन के बी.कॉम के छात्र कमल सोलंकी ने बैंकॉक, थाईलैंड में हुई इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग फिट अल्टीमेट क्लैश ऑफ फिजिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
सोलंकी ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सेकंड रनर-अप का खिताब जीता।
कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती वीना दादा और कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने इस उपलब्धि के लिए छात्र की बहुत सराहना की और उसे आशीर्वाद दिया।
डा मनजीत कौर ने कमल सोलंकी को हमेशा कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने भी सोलंकी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












