Prabhat Times
जालंधर। इस समय की दुःखद खबर जालंधर से हैं। कमिश्नरेट पुलिस में तैनात पी.पी.एस. अधिकारी ए.सी.पी. बलविन्द्र ईकबाल सिंह काहलों तथा ज्वाईंट डायरेक्टर (प्रोसीक्यूशन एडं लिटीगेशन, पंजाब) परमजीत सिंह काहलों के पिता सरदार किरपाल सिंह काहलों (रिटायर्ड एस.पी., पंजाब पुलिस) का आज अचानक निधन हो गया।
सरदार किरपाल सिंह काहलों साल 1987 में पंजाब पुलिस से एस.पी. पद से रिटायर्ड हुए थे। सरदार काहलों 1980 के दशक में जालंधर में बतौर डी.एस.पी. व एस.पी. सेवाएं दी थी। पंजाब पुलिस में बहादुरी से काम करने वाले सरदार किरपाल सिंह काहलों को पंजाब पुलिस मैडल डिस्टिंगुइश सर्विसीज़, प्रैज़ीडैंट मैडल, बहादुरी मैडल, मैरीटोरियस सर्विसिज़ सहित पंजाब पुलिस और सरकार द्वारा मैडल से सम्मानित किया गया था।
बलविन्द्र ईकबाल सिंह काहलों ने बताया कि पिता किरपाल सिंह काहलों पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। आज अचानक उनका देहांत हो गया। सरदार किरपाल सिंह काहलों के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार दोपहर बाद 4 बजे शमशानघाट घाट, माडल टाऊन में किया जाएगा। परिवार ने अपील की है कि कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी अपने घरों से ही पवित्र आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करें।
इस दुःख की घड़ी में प्रभात टाईम्ज़ द्वारा भी शोकग्रस्त परिवार से गहरी संवेदना प्रकट की जाती है।साथ ही निरंकार प्रभु परमात्मा से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को चरणों में स्थान दे।
ये भी पढ़ें
- पंजाब में इस दिन से प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन बंद!
- फिर चर्चा में जालंधर का Armaan Hospital, HR Head ने की ये शर्मनाक करतूत
- खौफनाक! कोरोना ने ली इस मशहूर न्यूज एंकर की जान
- कैशलेस क्लेम पर अदालत का बड़ा आदेश! कोविड मरीज़ों को मिलेगी बड़ी राहत
- MHA ने जारी की गाइडलाइंस, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बताए ये उपाय
- कोरोना से मृत्यु दर में पंजाब का ये शहर देश में सबसे आगे
- Fair Deal के मालिक अश्वनी गोयल के लिए एक और मुसीबत
- कोरोना से मृत्यु दर में पंजाब का ये शहर देश में सबसे आगे
- DC ने किया बड़ा ऐलान, करें ये काम और पाएं 25 हज़ार का नकद ईनाम
- जालंधर के इस बड़े अस्पताल में जब्रदस्त प्रदर्शन
- कोरोना संकट! चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला
- कोरोना का खौफ! इस राज्य ने किया Complete Lockdown