Prabhat Times
जालंधर। (‘Khalistan Zindabad’ written on the statue of Beant Singh in Jalandhar’s Constitution Chowk) कमिश्नरेट पुलिस के शहर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शहर के बीचों बीच प्रमुख संविधान चौक (बी.एम.सी. चौक) में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं।
पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के जालंधर विजिट से पहले इस घटना ने कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।
बता दें कि सोमवार दोपहर के सी.एम. भगवंत मान जालंधर आएंगे। वे जालंधर के गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेल मेलों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पिछले कई दिन से पुलिस प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।
पुलिस कमिश्नर के दावों के माना जाए तो शहर में सुरक्षा और अधिक बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बावजूद शहर के बीचो बीच प्रमुख संविधान चौक में लगी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।
सरदार बेअतं सिंह की प्रतिमा के साथ ही लगे भगवंत मान के जालंधऱ आने संबंधी बोर्ड पर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। शरारती लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के दावों को हवा कर दिया।
दिन निकलते ही ये मामला सामने आते ही कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।
पुलिस कर्मचारियों द्वारा स्प्रे के ज़रिए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे मिटाए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई जा रही हैं।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14