Prabhat Times

बारां। हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोटा रोड स्थित रूचि सोया में खोर लापरवाही देखने को मिली।

जहां पर लगे वाटर कूलर के पानी में बदबू आने पर एक कर्मचारी ने वाटर कूलर का ढक्कन उठाकर देखा तो उसमें चूहा, चिडिया आदि मरे पडे है और कर्मचारी काफी दिनों से उस पानी को पी रहे थे।

खुराना ने कहा कि यह पानी पीने से एक-दो कर्मचारियों के तो दस्त लग गई। जो की रूचि सोया की घोर लापरवाही दर्शाती है।

वहीं यहां पर मैनेजर व अन्य बडे कर्मचारियों के लिए अलग से कैंपर रखे हुए हैं। वाटर कूलर के पास गंदगी का आलम बना हुआ है। रूचि सोया में पतंजलि के बिकने वाले आइटम बनते हैं।

ऐसे में पतंजलि की चीजे लोगों की पसंद बनती जा रही है, लेकिन यहां पर ऐसा हाल देखकर तो लगता है यहां पर कैसी चीजे बनती होगी।

खुराना ने कहा कि सीएमएचओ और फूड इंस्पेक्टर का इस और कोई ध्यान नहीं है। बारां जिले में जितनी भी फेक्ट्रियां है, जहां पर खाने-पीने की नीचे बनती है फूड इंस्पेक्टर को जाकर जांच पडताल करनी चाहिए।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel