Prabhat Times

जालंधर। जिमखाना क्लब के चुनावी मौसम में माहौल बदल गया है। अचीवर्स और प्रोग्रेसिव ग्रुप के मर्जर के बाद चुनाव परिणाम एक तरफा होते दिख रहे हैं।

प्रभावशाली ग्रुपों के एकजुट होने के बावजूद कुछ सदस्य हैं जो चुनावों में आजाद प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमाने के लिए जोर आजमाईश कर रहे हैं।

बता दें कि क्लब चुनावों के लिए प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। आज-कल में चुनावों की तिथि और अन्य औपचारिकताओं का शैड्यूल जारी हो जाएगा। चर्चा तो यहां तक है कि चुनाव शैड्यूल जारी होने के पश्चात कई चेहरे सामने आ सकते हैं। लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना कठिन है।

सर्वविदित है कि क्लब के इतिहास में पहली बार अचीवर्स और प्रोग्रेसिव का मर्जर हो गया। अचीवर्स द्वारा एजीएम और चुनावी शैड्यूल घोषित होने से पहले ही क्लब के ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए अमित कुकरेजा, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए धीरज सेठ, जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) तथा ट्रेजरर पद के लिए सौरभ खुल्लर के नाम घोषित किए जा चुके हैं।

क्लब की सत्ता के इन महत्त्वपूर्ण पदों के कैंडीडेट घोषित होने के पश्चात अब एग्जीक्यूटिव सदस्यों के लिए अचीवर्स और प्रोग्रेसिव में सहमती बन गई है। कार्यकारिणी भी रिपीट ही होगी, ऐसी संभावनाएं प्रबल हैं।

कार्यकारिणी में सीए राजीव बंसल, नितिन बहल, मोहिन्द्र सिंह, शालिनी कालड़ा, अतुल तलवाड़ के नाम शामिल हैं।

चुनाव लड़ने के लिए आतुर हैं कई सदस्य 

बेशक, अचीवर्स और प्रोग्रेसिव में सहमती बनने पर स्पष्ट है कि सत्ता में कौन आएगा, लेकिन क्लब कार्यकारिणी में कुछ पुराने सदस्यों को एडजस्ट न किए जाने के कारण वे उम्मीदवार चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए हैं। इनमें अनु माटा लगातार चुनावी मैदान में डटी हुई हैं।

वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए दावा ठोकेंगे मोनू पुरी

इसी प्रकार मोनू पुरी भी अपना दावा ठोक रहे हैं। पिछले चुनावों में एग्जीक्यूटिव पद पर चुनाव लड़ चुके मोनू पुरी का कहना है कि बेशक, ग्रुपों का मर्जर हुआ है, लेकिन चुनावों में हिस्सा लेना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

वे चुनाव लड़ेंगे। मोनू पुरी ने कहा कि मुकाबला हार का हो या जीत का, रणभूमि कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

मोनू पुरी का कहना है कि चुनाव निष्पक्ष होने जरूरी हैं, ताकि क्लब के और सदस्यों को भी आगे आने का अवसर मिले।

चुनावी शैड्यूल जारी होने पर बदल सकता है क्लब का माहौल

उधर, जिमखाना क्लब में चुनावों के लेकर चर्चा चल रही हैं। क्लब सूत्रों का कहना है कि चुनाव मैदान में उतरने के लिए कई चेहरे तैयार हैं।

वे सिर्फ चुनावी शैड्यूजल जारी होने का इंतज़ार कर रहे हैं। संभावना है कि चुनावी शैड्यूल जारी होने के तुरंत बाद क्लब का माहौल गर्माएगा।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel