Prabhat Times
जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों का माहौल बदल गया है। चुनावों में आमने सामने होने वाले दो ग्रुप प्रोग्रेसिव और अचीवर्स इस बार एक साथ चुनाव मैदान में हैं। अचीवर्स और प्रोग्रेसिव का मर्जर हो गया है।
चुनावी शैड्यूल घोषित होने से पहले ही अचीवर्स द्वारा केंडीडेट का ऐलान और प्रोग्रेसिव द्वारा केंडीडेट का समर्थन करने के ऐलान ने चुनावी हवा एक तरफा कर दी। लेकिन आखिर प्रोग्रेसिव और अचीवर्स एक मत, एक राय कैसे हो गए? दोनो ग्रुपों का मर्जर कैसे हुआ?
इस मर्जर को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसका कारण राजनीतिक दबाव बता रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
इस तथ्य के बारे में प्रोग्रेसिव ग्रुप के फाउंड सदस्य अजय पुरी विक्की से बात की गई। विक्की पुरी ने इस मर्जर की वजह ये है कि सभी चाहते हैं कि क्लब का चहुंमुखी विकास हो और माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे।
जिमखाना क्लब सिर्फ नाम से ही नहीं बल्कि फीलिंग भी सैकेंड होम जैसी हो। किसी भी राजनीतिक दबाव से बिल्कुल इंकार करते हुए कहा कि दोनो ग्रुपों की सहमती होना क्लब सदस्यों के हित में लिया गया है।
एक सवाल के जवाब में विक्की पुरी ने कहा कि पिछले समय में चुनावों के कारण सदस्यों में ग्रुपिज़्म बढ़ रहा था, सदस्यों के दिलों में दूरियां बढ़ती दिख रही थीं।
विक्की पुरी ने कहा कि प्रोग्रेसिव हो या अचीवर्स सभी का एक ही मकसद रहा है कि क्लब का विकास और क्लब सदस्यों को मूलभूत और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
क्लब के हित में ही मर्जर का फैसला लिया गया। विक्की पुरी ने कहा कि क्लब के ऑनरेरी सैक्रेटरी के पद के लिए अमित कुकरेजा, जेवीपी धीरज सेठ, कैशियर सौरभ खुल्लर, जॉइंट सैक्रेटरी हरप्रीत गोल्डी के नामों पर दोनो ग्रुपों की सहमती बनी है।
विक्की पुरी ने कहा कि असर में ये क्लब से सालों सालों से जुड़े हुए हैं। क्लब के विकास के लिए ये बहुत काम भी करते हैं। ये सभी इन पदों के लिए डिज़र्व भी करते हैं। इसी वजह से दोनो ग्रुपों की सहमती हुई।
विक्की पुरी ने कहा कि ग्रुपों की सहमती का अर्थ ये नहीं कि चुनाव नहीं होंगे। चुनाव होंगे और पारदर्शिता भी बरकरार रहेगी।
विक्की पुरी ने कहा कि हमने इन पदों के लिए समर्थन दिया है। क्लब सदस्यों से भी अपील है कि अमित कुकरेजा, धीरज सेठ, हरप्रीत गोल्डी और सौरभ खुल्लर को वोट देकर क्लब के विकास में योगदान देने का अवसर दिया जाए।
——————————————————————————————–


————————————–










