Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar west by poll bjp action after defeat) जालंधर वेस्ट उप चुनाव में हार के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी जालंधर में एक्शन में आ गई है।

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव वालिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

नोटिस का जवाब देने के लिए दो दिन तक का समय दिया गया है।

बताया जा रहा है कि राजीव वालिया पूर्व मंत्री के करीबी हैं।

बता दें कि जालंधर वेस्ट उप चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के केंडीडेट शीतल अंगुराल द्वारा आरोप लगाए गए थे कि पार्टी के नेताओँ द्वारा भीतरघात किया जा रहा है।

आज जालंधर वेस्ट उप चनाव के नतीजे सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी हाईकमान एक्शन मोड पर है।

पार्टी में चर्चा है कि राजीव वालिया द्वारा पिछले समय के दौरान सोशल मीडिया पर पार्टी और पार्टी नेताओं के खिलाफ एतराजयोग टिप्पणीयां की गई। पोस्ट डाली गई।

पता चला है कि राजीव वालिया को पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर एतराजयोग टिप्पणीयां, पोस्ट करने से रोका गया। लेकिन फिर भी पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रही।

अब पार्टी हाईकमान द्वारा नोटिस जारी करके दो दिन का समय दिया गया है, साथ ही कहा गया है कि अगर लिखित जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ पार्टी संविधान मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच चर्चा है कि पार्टी हाईकमान द्वारा लगातार मिल रही हार के पश्चात मंथन शुरू किया गया है। हाईकमान ने जालंधर भाजपा से रिपोर्ट मांगी है।

बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कई बड़े छोटे नेताओँ पर भी जल्द एक्शन हो सकता है।

भाजपा के पूर्व मंत्री, कई बड़े नेताओं पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

भाजपा के आला सूत्रों के मुताबिक जालंधर वेस्ट उप चुनावों के दौरान भीतरघात का मामला दिल्ली दफ्तर तक पहुंच चुका है।

चर्चा है कि कई नेताओँ के कच्चे चिट्ठे सबूतों के साथ गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच चुके हैं।

आला सूत्रों से पता चला है कि पार्टी जल्द ही भाजपा के एक पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक कुछ बड़े नेताओँ पर बड़े एक्शन की तैयारी में है।

——————————————————–

धमाकेदार जीत के पश्चात जश्न – विधायक रमन अरोड़ा ने बजाया ढोल, नाचे गाए सभी आप नेता और वर्कर, देखें वीडियो

———————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1