Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (jalandhar vegetarian bodybuilder ghumman passes away) पंजाब के बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का गुरुवार को निधन हो गया।
बुधवार को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिंदर सिंह घुम्मन जालंधर के रहने वाले थे।
घुम्मन की उम्र करीब 40 साल थी। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया था। वह मिस्टर इंडिया भी रह चुके थे।
उन्होंने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और। जानकारी के मुताबिक घुम्मन अमृतसर में मसल्स का ऑपरेशन करवाने के लिए गए थे।
2027 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था घुम्मन ने 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। घुम्मन ने अपने फैंस से पूछा था कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या आजाद उम्मीदवार के रूप में।
इसके साथ ही घुम्मण ने लिखा था कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगा। खेलों में युवाओं की बढ़ती रुचि नशे की लत को खत्म कर सकती है।

वरिंदर सिंह घुम्मन मिस्टर इंडिया भी रह चुके।

वरिंदर सिंह घुम्मन प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर थे।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- MP में 16 बच्चों की मौत के बाद पंजाब सरकार का सख्त आदेश, तुरंत प्रभाव से बैन की ये दवा
- ईज़ी रजिस्ट्री’ प्रणाली नए युग की शुरुआत : लोगों को पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त तरीके से और डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से मिल रही हैं जायदाद रजिस्ट्रेशन सेवाएँ
- पंजाब सरकार की ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ नीति ने बदल दिया उद्योग जगत का चेहरा, छोटे उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम
- Trident Group के राजेन्द्र गुप्ता होंगे आप की और से राज्यसभा केंडीडेट
- पंजाब की तरक्की में सहयोग की बजाय पंजाब के दुश्मनों वाली भूमिका निभा रहा है विपक्ष-मुख्यमंत्री
- पंजाब सरकार की उपलब्धि : पहले 6 महीनों में 22.35% GST वृद्धि, राष्ट्रीय औसत से कई गुना आगे
- ‘नशे के दानव’ का अंत!: दशहरे पर जला ड्रग्स का पुतला, मान सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
- पंजाब के विकास सफर शुरू! CM मान ने 19,000 किलोमीटर सड़कों से गाँवों को दिया ‘विकास का हाईवे’
- 1 अक्तूबर – मंहगा हुआ LPG सिलेंडर… UPI से लेकर ट्रेन टिकट तक… बदल गया ये सब
- DGP ने पुलिस फोर्स को गैंगस्टरों, तस्करों पर सख्ती के दिए निर्देश
- CM Mann ने Amit Shah से मुलाकात की, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की
- पंजाब के इस शहर में भी रूकेगी फास्ट ट्रेन Vande Bharat
- कनाडा जाना है… अभी करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें वजह
——————————————————-
————————————–