Prabhat Times
जालंधर। जालंधर देहात में बीती रात चोर लुटेरों का राज रहा। एक और जहां जालंधर देहात के राओवाली में हथियारबंद लुटेरों के गैंग ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना कर लाखों का कैश, ज्यूलरी लूट लिए तो वहीं फिल्लौर एरिया में हाईवे राबरों ने ट्रक ड्राईवर को घेर कर हज़ारों की नकदी लूटी। दोनो सनसनीखेज वारदातें फिलहाल अनट्रेस बताई जा रही हैं।
राओवाली – महिला को बंधक बनाकर 5 लाख कैश-लाखों की ज्यलूरी लूटी
जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली में देर रात आधा दर्जन से ज्यादा लुटेरों ने घर में घुस महिला को बंधक बना लिया।
महिला का दावा है कि लुटेरे अलमीरा तोड़कर 22 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपए कैश ले गए।
लूट की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। इसमें दिखाई दे रहा है कि लुटेरे हाथ में लाठियां पकड़कर आए और दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए।
महिला को बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने घर की तलाशी ली और अलमीरा के लॉक तोड़े। इसके बाद सामान को बिखेकर हर जगह पैसा और कीमती सामान देखा।
वारदात के बाद लुटेरे महिला को छोड़ गए जिससे महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना के बाद पहुंची जालंधर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों को तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार, इस मुख्य वारदात से करीब एक घंटे पहले लुटेरों ने पास की ही एक अन्य कोठी में घुसने की कोशिश की थी।
हालांकि, वहां प्रवासियों द्वारा समय रहते शोर मचा देने के कारण लुटेरे नाकाम होकर भाग खड़े हुए।
घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना भी दी थी।
इसके बावजूद पुलिस के पहुंचने से पहले ही बेखौफ लुटेरों ने पास के दूसरे मकान को अपना निशाना बना लिया।
CCTV में दीवार लांघते दिखे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हाथों में लाठियां लिए लुटेरे घर में घुसने और दीवार फांदने की कोशिश कर रहे हैं। शोर मचने पर वे भागते नजर आ रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी हुई है।
जालंधर-लुधियाना हाईवे पर रॉबरी, गन पॉइंट पर नकदी लूटी
जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर फिल्लौर के गांव भट्टियां के पास कार सवार युवकों ने गन पॉइंट पर ट्रक ड्राइवर को लूट लिया। घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे के बाद की है।
आई-20 कार में सवार होकर आए 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।
इसके बाद बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला बोलकर ट्रक के शीशे तोड़ डाले और चालक के साथ जमकर मारपीट की।
पीड़ित ड्राइवर आसिफ हुसैन निवासी जम्मू-कश्मीर ने बताया कि बदमाशों ने उनके सिर पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के वक्त ट्रक खन्ना से माल लोड कर जम्मू की ओर जा रहा था।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिल्लौर पुलिस ने ड्राइवर के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि सुबह आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे और युवकों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी।
—————————————————————————–


————————————–











