Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(jalandhar mla sheetal angural acquitted gambling case) जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को गैंबलिंग केस में अदालत से राहत मिली है। विधायक शीतल अंगुराल को गैंबलिंग एक्ट के अधीन केस में बरी कर दिया है।

साल 2020 में थाना भार्गव कैंप में दर्ज किए गए केस में शीतल को बरी किया गया है। केस में उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं पाया गया। जिसके चलते कोर्ट ने ये फैसला लिया।

ये था मामला

कोरोना काल में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मोहल्ला कोट सदीक में गोला नाम के व्यक्ति के घर पर रेड कर शीतल अंगुराल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पुलिस ने करीब 2 लाख 595 रुपए कैश मिला था। केस में कुल 13 लोग आरोपी बनाए गए थे।

केस में पुलिस ने शीतल अंगुराल समेत, न्यू मॉडल हाउस का बलदेव राज, ईश्वर नगर का विवेक महाजन व कपिल कुमार मोंटी, लाजपत नगर स्थित गंगा अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहता अतुल, जीटीबी एवेन्यू का दीपक दीपा, राजा गार्डन कॉलोनी का सुखप्रीत सिंह, रामेश्वर कॉलोनी का नवीन महाजन, विरदी कॉलोनी का अजय वर्मा और बीटी कॉलोनी का कीर्ति गोस्वामी को आरोपी बनाया था।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1