खबर साथ साथ अपडेट की जा रही है…..रिफ्रैश करते रहें…

Prabhat Times

जालंधर। (Jalandhar Lok Sabha By-Poll 2023 Counting) जनता के फैसले की घड़ी आ गई है। जालंधर लोकसभा उप चुनाव में 10 मई को 54.5 प्रतिशत वोटिंग हुई।

10 मई आज काउंटिंग का दिन है। काउटिंग के 14 राउंड होंगे। जालंधर वासियों को नया सांसद मिल गया है। सिर्फ रस्मी ऐलान होना बाकी है।

आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू कांग्रेस की कर्मजीत चौधरी से 56,729 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आप पहले, कांग्रेस दूसरे, अकाली दल बसपा तीसरे तथा भाजपा चौथे नंबर पर चल रही है।

सुशील रिंकू 54,328 वोटों से आगे, कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा क्रमशः दूसरे तीसरे और चौथे नंबर पर

सुशील रिंकू 52,064 वोटों से आगे 

11.53 मिनट पर

रिंकू की लीड 48716 हो गई है। 

रिंकू की लीड 41 हज़ार के पार

आप कार्यकर्ताओं ने शुरू किया भंगड़ा

जालंधर संसदीय उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। वह लगभग 29 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने अभी से जीत की खुशी मनानी शुरू कर दी है।

रिंकू की लीड 37 हज़ार के पार

रिंकू 37 हज़ार वोट से लीड कर रहे हैं. कांग्रेस 149848 वोट लेकर दूसरे नंबर पर हैं।

10.40 मिनट पर

आप के सुशील रिंकू 173538 ਵੋਟਾਂ, कांग्रेस 1140690 अकाली-बसपा 82250 भाजपा 90561 वोट मिले हैं।

10.30 बजे

आप उम्मीदवार रिंकू की लीड 28 हज़ार के पार कर गई है।

10.20 मिनट पर : सुशील रिंकू लीड 23120 वोट

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है।

इस वक्त वह कांग्रेस से 23,120 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर AAP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। अभी तक 394554 वोटों की गिनती हो चुकी है।

अब तक किस उम्मीदवार को कितनी वोटें…

पार्टी कैंडिडेट वोट
आम आदमी पार्टी सुशील रिंकू 130597
कांग्रेस कर्मजीत कौर चौधरी 107477
भाजपा इंदर इकबाल अटवाल 69849
अकाली दल-बसपा डॉ. सुखविंदर सुक्खी 64788

इनके अलावा शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 9472, NOTA को 2992और चर्चित उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 1871 वोटें मिल चुकी हैं।

आप के सुशील रिंकू 1,30,597 वोट, 23 हज़ार से ज्यादा लीड

10.16 मिनट पर

आप के सुशील रिंकू को 1.21 वोट, 20 हज़ार से ज्यादा लीड

9.58 मिनट पर

एक लाख 776 वोट रिंकू को, 16579 वोट से आगे,

कांग्रेस 86624 वोट , भाजपा, अकाली दल पीछे

9.53 मिनट पर

13996 वोट से आप आगे

9.51 मिनट पर

आप 12021 वोट से आगे

9.48 मिनट पर

आप 77439, 9324 वोट से आगे,

9.43 मिनट पर

आप 72230 से ज्यादा वोट 8170 से ज्यादा लीड,

9.36 मिनट पर

आप 60000 से ज्यादा वोट 7000 से ज्यादा लीड, कांग्रेस 53023 वोट, भाजपा 34053, अकाली बसपा 28 352 वोट1

9.33 मिनट पर

आप 57716 लगातार बढ़त की और 6489 वोट से आगे, कांग्रेस 51227 वोट 6489 से पीछे, भाजपा 33613, अकाली दल बसपा 26639

9.29 मिनट पर

आप – 49807 वोट , 4503 वोट से आगे, कांग्रेस 45,304 वोट, डा. सुक्खी 22352 भाजपा 22651

9.20 मिनट पर

सुशील रिंकू 27650 वोट, 25672 वोट 1978 पीछे, अकाली बसपा 13285 वोट, भाजपा 12102 वोट मिले हैं।

9.12 मिनट पर

रिंकू को 25383 वोट हासिल की। 1570 वोट से आगे। दूसरे नंबर पर कर्मजीत कौर 23813 वोट हैं। सुक्खी को     भाजपा को 10 हज़ार से ज्यादा वोट मिले हैं।

रिंकू 19285 वोट हासिल करके सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर कर्मजीत कौर 17324 वोट मिली।अकाली दल 10329, भाजपा

  • चौथे राउंड में AAP. की लीड हुई कम। AAP 1861 वोटों से आगे। AAP के सुशील कुमार को 17098 और कांग्रेस की कर्मजीत कौर चौधरी को 15237 वोटें।

  • तीसरे राउंड में AAP को 2776 वोटों की लीड। दूसरे स्थान पर कांग्रेस बरकरार। अकाली दल तीसरे स्थान पर।

  • दूसरे राउंड में AAP को 2680 वोटों की लीड। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस है। अकाली दल तीसरे स्थान पर है।

  • पहले राउंड में AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू 720 वोटों से आगे रहे।

दूसरा रूझान

सुशील रिंकू 9315, कर्मजीत कौर 6635, अकाली दल के डा सुक्खी 5351, भाजपा को 2105 वोट मिले हैं। आप के रिंकू 2776 वोट से आगे हैं.

पहला रूझान

आप कैंडीडेट सुशील रिंकू को 2645, डा. सुक्खी 1925 वोट, कर्मजीत कौर कांग्रेस को 1552 तथा भाजपा के उम्मीदवार को 184 वोट मिले हैं। रिंकू लगभग 700 वोट से आगे हैं.

विधायक कोटली ने दिया धरना

आदमपुर हल्का के विधायक सुखविन्द्र कोटली ने काउटिंग सैंटर के बाहर धरना दे दिया है। सुखविन्द्र कोटली का कहना है कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

बीबी पलविंदर कौर को रोका गया

उम्मीदवार बीबी पलविंदर कौर की कार को कपूरथला रोड पर रोका गया। हालांकि, बाद में एक समर्थक और गनमैन के साथ जाने की अनुमति दी गई।

सुरक्षा इंतज़ाम कड़े

जालंधर के कपूरथला रोड़ पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकार्ड सैंटर में काउटिंग हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, एडीसीपी परमिन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ खुद मौके पर मौजूद हैं।

किस विस हल्के में कितनी वोटिंग

वोटिंग के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा मतदान (58%) करतारपुर में हुआ। दूसरे नंबर पर 57.4% वोटिंग के साथ शाहकोट विधानसभा क्षेत्र रहा।

सबसे कम 49.7% वोटिंग जालंधर कैंट में हुई। इसके अलावा फिल्लौर में 55.8%, जालंधर नॉर्थ में 54.5% और आदमपुर में 54% वोटिंग हुई। इन तीनों सीटों पर कांग्रेस के MLA हैं।

जालंधर में करतारपुर सीट पर 58%, जालंधर वेस्ट सीट पर 56.5% और नकोदर सीट पर 55.9% वोटिंग हुई। इन तीनों सीटों पर AAP के विधायक हैं।

जालंधर लोकसभा हलके में AAP के पास चौथी सीट जालंधर सेंट्रल है जहां 48.9% वोटिंग ही हुई। ऐसे में AAP के लिए कुछ अच्छे और कुछ बुरे संकेत जरूर हैं।

जानिए कौन-कौन से प्रमुख उम्मीदवार

जालंधर लोकसभा सीट पर चौकोना मुकाबला है। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) से सुशील रिंकू, कांग्रेस से कर्मजीत कौर चौधरी, भाजपा से इंदर इकबाल सिंह अटवाल और अकाली दल-बसपा गठजोड़ से डॉ. सुखविंदर सुक्खी शामिल हैं।

सुशील रिंकू कांग्रेस से MLA रह चुके हैं, उन्हें पार्टी में लाकर AAP ने टिकट दी। कांग्रेस की कर्मजीत कौर चौधरी इसी सीट से 2 बार सांसद चुने गए संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं।

इंदर इकबाल अटवाल अकाली दल से MLA रह चुके हैं, उन्हें पार्टी में शामिल कर BJP ने टिकट दिया।

अकाली उम्मीदवार सुखविंदर सुक्खी बंगा से अकाली MLA हैं। इस सीट पर कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

व्हाटसएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1