Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar ice factory gas leak) पंजाब के जालंधर में दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ के कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया।

फैक्ट्री के अंदर फैरमैन सहित लोग लोग थे। एक व्यक्ति की मौत की सूचना है. जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया था।

फैक्ट्री के पास से गुजर रहे 2 प्रवासी बेहोश हो गए थे, जिनकी सेहत अब ठीक है।

पुलिस ने पूरा रास्ता बंद कर दिया है और सारा ट्रैफिक दोमोरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

गैस का प्रभाव खत्म होने के बाद रास्ते दोबारा से खोले जाएंगे।

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों ने फैक्ट्री से निकले लोगों का इलाज भी किया। सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।

दवा लेने आई महिला बेहोश हुई

महिला बोली- मैं दवा लेने आई थी। मगर एक दम से मेरा दम घुटने लगा। महिला वहां पर बेसुध हो गई थी।

जिसके बाद महिला को किसी तरह उक्त जगह से दुकानदार और अन्य लोगों की मदद से वहां से निकाला गया।

उक्त एरिया से दूर ले जाकर जब महिला को पानी बुलाया गया तो वह सुध में आई और उसने खुलकर सांस ली।

साइकिल सवार गिरे तो मचा हड़कंप

लोगों ने बताया कि गैस इतनी तेज थी कि रास्ते से गुजर रहे लोग बेहोश होकर गिर गए।

सभी साइकिल पर थे, तो देखा कि एक दम से सभी लोग कैसे गिर गए। आगे जाकर देखा तो फैक्ट्री से गैस लीक हो रही थी।

जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और तुरंत मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई।

लोगों ने बताया कि गैस लीक होने के बाद एरिया में सांस घुटने लगी।

लोगों ने कहा कि फैक्ट्री के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मगर गैस लीक की दुर्गंध पूरे इलाके में फैल गई थी।फैक्ट्री के अंदर से निकलती हुई गैस। - Dainik Bhaskar

दोमोरिया पुल के सामने से की गई बैरिकेडिंग

जानकारी के अनुसार सारा घटनाक्रम जालंधर रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित निजी सिनेमा के पास हुआ है।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन, माईं हीरां गेट, हैनरी पेट्रोल पंप और दोमोरिया पुलिस की ओर जाने वाला नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया है। सभी लोग फ्लाई ओवर के ऊपर से होकर जा रहे हैं।

साथ ही गैस की दुर्गंध दूर-दूर तक फैली हुई थी। लोगों ने बताया कि ये घटना दोपहर करीब 2 बजे की है।

फायर ब्रिगेड सारे मामले की जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट बनाएगी। जिसके बाद सारे मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1