Prabhat Times

जालंधर। (Jalandhar lok Sabha by Election hardeep rana join AAP) जालंधर लोकसभा उप चुनाव में आप का विरोधियों को कमजोर करने का अभियान जारी है।

आम आदमी पार्टी की दूसरी राजनीतिक पार्टियों उनके नेताओं और अब नेताओँ के घरों में सेंधमारी जारी है।

आज जालंधर में आप ने बड़ी सेंधमारी की। कांग्रेस के वरिष्ठ एवं धुरंधर नेता राणा गुरजीत सिंह के भतीजे हरदीप सिंह राणा ने भी आप जॉइन की है।

राणा गुरजीत के भतीजे हरदीप सिंह राणा को आज जालंधर के क्लब कबाना में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान ने जॉइन करवाया। इस मौके पर आप प्रत्याशी सुशील रिंकू, मोहिन्द्र भगत भी मौजूद रहे।

 

जालंधर। जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी को हल्के के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे यहां के लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की नीतियों और मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हल्के के लोगों ने पुरानी और परम्परागत पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया है।

जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए जालंधर हल्के के लोग पूरी तरह से मन बना चुके है।

जालंधर उपचुनाव को लेकर ‘आप’ की ओर से किया जा रहा चुनाव प्रचार पुरे जोरों पर है।

‘आप’ द्वारा जालंधर उपचुनाव के लिए किये जा रहे चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी को क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिस कारण पार्टी की छोटी-छोटी सभाएं भी बड़ी रैलियों का रूप धारण कर रही हैं।

‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में सुखविंदर सिंह सुख संधू के नेतृत्व में हलक जलंधर के गांव फोलडीवाल में हुई सभा ने विशाल रैली का रूप धारण कर लिया।

रैली में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने ‘आप’ की नीतियों और भगवंत मान सरकार द्वारा सूबे किए जा रहे कार्यों की सराहना की और जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू की बड़े अंतर से जीत का दवा किया।

‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में सुखविंदर सिंह सुख संधू के नेतृत्व में हल्का जालंधर कैंट के फूलडीवाल गांव में हुई बैठक के दौरान ब्लॉक समिति मेंबर राज रानी अपने कई साथियों व समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।

उन्होंने कहा कि पंजाब को केवल आम आदमी पार्टी ही खुशहाल बना सकती है। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और ‘आप’ स्टेट सचिव राजविदर कौर थियाडा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर सुरिंदर सिंह सोढी, राजेश भट्टी, विधायक हरदीप मुंडिया, विधायक पप्पी पराशर, अमरीक बागड़, मंगल सिंह, सतनाम सिंह सुख संधू भी मौजूद रहे।

कई पंच-सरपंच भी आप में शामिल

शुक्रवार को पार्टी की नीतियों और भगवंत मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर विधायक जगरूप सिंह गिल की उपस्थिति में अत्ती गांव के सरपंच और राम बाग के पूर्व प्रधान सोहन लाल के साथ पंचायत सदस्य भगत सिंह और भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का विधायक जगरूप सिंह गिल ने स्वागत किया।

इस अवसर पर बोलते हुए जगरूप सिंह गिल ने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लोगों में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों और राज्य में लागू की जा रही अन्य योजनाओं को लेकर काफी उत्साह है।

उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव को लेकर हलके के लोगों का ‘आप’ को भारी समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जालंधर के लोगों ने उपचुनाव में आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू बड़े अंतर से जिताने का पक्का मन बना लिया है।

इस मौके पर पर मौजूद अत्ति गांव के सभी लोगों ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी को समर्थन देने का आश्वासन दिया और सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का वादा किया।

इस मौके पर उनके साथ बठिंडा नगर निगम के वार्ड नंबर 2 के सुखदीप ढिल्लों, जगदीश सिंह व अन्य मौजूद थे।

 

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1