Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (jalandhar car runs over person video)  पंजाब के जालंधर में सड़क पर पड़े नशे में धुत व्यक्ति के ऊपर एक व्यक्ति ने कार चढ़ा दी।

ड्राइवर को जब इस बात का पता चला तो उसने कार रोक ली। भीड़ इकट्‌ठी होती देख वह फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

शुक्रवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी घटना सामने से आ रही गाड़ी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

थाना-5 पुलिस को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सिविल अस्पताल में जाकर मृतक का शव कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पीछे आ रही दूसरे गाड़ियों ने ब्रेक लगाई और लोगों ने आवाज लगाई तो आरोपी कार ड्राइवर भी रुक गया।

घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। घास मंडी के पास एक व्यक्ति नशे में धुत सड़क पर पड़ा था।

रोड पर ट्रैफिक चल रहा था। KUV कार के ड्राइवर ने बिना देखे व्यक्ति के ऊपर कार चढ़ा दी।

लोगों ने जब व्यक्ति रोड पर पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ियां रोक ली।

भीड़ ने भी आरोपी ड्राइवर को आवाज लगाई। उसने एक दफा कार को रोका लेकिन इसके बाद वह चला गया। आसपास के लोग ही व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति दोपहर से ही नशे में था। वह कभी कहीं जाकर गिर रहा था तो कभी कहीं जाकर गिर रहा था। उससे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था।

इसके बाद सबसे पहले एक युवती व्यक्ति के पास पहुंची। पीछे-पीछे दूसरे लोग भी वहां आ गए।

थाना नंबर-5 के प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली थी।

जिसके बाद एक टीम मृतक के शव को कब्जे में लेने के लिए रवाना कर दी गई।

वीडियो के आधार पर कार ड्राइवर की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद जल्द केस दर्ज किया जाएगा।

दिल दहला देने वाला Video

—————————————————————–

देखें वीडियो – उत्ताखंड में भड़के दंगे

—————————————————————-

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

————————————————————————–

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

————————————————————–

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1