Prabhat Times

जालंधर। (jalandhar loksabha byelection SAD Leader ludhiana died) जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता जत्थेदार हरभजन सिंह डंग का निधन हो गया।

जत्थेदार डांग शिरोमणि अकाली दल लुधियाना के प्रधान होने के साथ-साथ पार्षद भी थे। लगातार 6 बार पार्षद रह चुके। इसके साथ नगर निगम हाउस में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं।

जत्थेदार हरभजन सिंह की शिरोमणि अकाली दल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में ड्यूटी लगा रखी थी।

उन्हें लुधियाना के साथ लगते फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार के लिए लगा रखा था।

प्रचार के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत लुधियाना पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर किया।

सुखबीर सिंह बादल ने जताया दुख

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा, ‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे आदरणीय जत्थेदार हरभजन सिंह डंग (अध्यक्ष जिला अकाली जत्था लुधियाना शहरी) का इस नश्वर संसार से निधन हो गया है।

गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इच्छा शक्ति स्वीकार करने की शक्ति दें। इस दुख की घड़ी में पूरा शिरोमणि अकाली दल डांग परिवार के साथ खड़ा है।’

व्हाटसएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1