Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Jalandhar – Big revelation in the case of 7 girls trying to escape from Gandhi Vanita Ashram) महानगर जालंधर के गांधी वनिता आश्रम से भगाने की कोशिश करने वाली सातों लड़कियों के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज कर लिया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि लड़कियों ने भागने के लिए बाथरूम की दीवार को लोहे की रॉड से तोड़ा।

भागने के लिए लड़कियों ने कई दिन पहले प्लानिंग की और बीते दिन वारदात को अंजाम दिया।

बता दें कि बीते दिन विभिन्न अपराधिक केसों में संलिप्तता के कारण गांधी वनिता आश्रम में रखी गई 7 लड़कियों ने बाथरूम की दीवार तोडी और भागने की कोशिश की।

इसी दौरान महिला होमगार्ड अमृत कौर ने देखा तो शोर मचा दिया।

इस पर लड़कियों द्वारा तोड़ी गई टाइल से महिला होमगार्ड पर हमला कर दिया।

लड़कियों ने टाइल से अमृत कौर के सिर पर हमला किया। जिससे वे गंभीर जख्मी हो गई।

लेकिन गांधी वनिता आश्रम की बाऊंडरी वॉल ऊंची होने के कारण लड़कियां भाग नहीं सकी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।

थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने मामले की गहराई से जांच की।

जांच के पश्चात पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर आरोपी सातों लड़कियों के खिलाफ थाना नम्बर 2 में बीएनएस की धारा 109, 132,115(2), 221, 61 (2) के अधीन केस दर्ज किया है।

पहले की थी कई दिन रिहर्सल

सूत्रों ने बताया कि लड़कियों द्वारा भागने की प्लानिंग कई दिन से की जा रही थी। पता चला है कि लड़कियों द्वारा प्लानिंग के दौरान 4-5 बार रिहर्सल भी की, लेकिन जब इसे अंजाम दिया तो वे पकड़ी गई।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1