Prabhat Times

नई दिल्ली। इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीमो अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।

ट्रंप और इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की सेना(IRGC), सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ (Press TV) ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है. शनिवार को जिस समय यह हमला किया गया उस समय खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने बयान में इमाम खामेनेई की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. संगठन ने उनकी मौत को “सम्मानित शहादत” बताते हुए कहा कि उनका रास्ता जारी रहेगा. बयान में अमेरिका और “ज़ायोनी शासन” को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई और बदले की चेतावनी दी गई है. साथ ही, जनता से राष्ट्रीय एकता और मजबूती दिखाने की अपील की गई है.

इससे पहले प्रेस टीवी ने लिखा, ‘इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं.’ खामेनेई की मौत के बाद ईरान में एक हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश और 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है.

कौन थे खामेनेई

86 साले के अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यकाल में ही ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और अमेरिका-इजरायल से टकराव बढ़ा. उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड और क्षेत्रीय प्रॉक्सी नेटवर्क को मजबूत किया, लेकिन आर्थिक संकट और दमन के कारण देश में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए. 2022 के महसा अमीनी आंदोलन सहित कई आंदोलनों को सख्ती से दबाया गया. 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी की मृत्यु के बाद खामेनेई ने सत्ता संभाली और इस्लामी गणराज्य को नई दिशा दी. उन्होंने शिया धर्मगुरुओं और रिवोल्यूशनरी गार्ड की ताकत बढ़ाई, जो बाद में सैन्य और आर्थिक रूप से बेहद प्रभावशाली संस्था बन गई.

उनके शासन में ईरान ने परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ाया, जिससे अमेरिका और इजरायल के साथ टकराव बढ़ा. 2015 के परमाणु समझौते के बावजूद, बाद में अमेरिका के हटने से तनाव और बढ़ गया. ईरान ने उच्च स्तर तक यूरेनियम संवर्धन जारी रखा. क्षेत्रीय स्तर पर, खामेनेई ने ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ के जरिए हिज्बुल्लाह, हमास और अन्य गुटों का समर्थन किया. हालांकि 2023 के बाद मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ा और ईरान के कई सहयोगी कमजोर पड़े.

उनकी मौत के बाद इस्लामी गणराज्य के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 88 सदस्यीय असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स नए सर्वोच्च नेता का चयन करेगी, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी सामने नहीं है. आगे की दिशा में रिवोल्यूशनरी गार्ड की भूमिका अहम मानी जा रही है.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा था, “इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक” अब नहीं रहा. उन्होंने इसे ईरान के लोगों के लिए स्वतंत्रता का एक बड़ा अवसर बताया था.

वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी संकेत दिए थे कि खामेनेई का पूरा ठिकाना जमींदोज कर दिया गया है. इजरायली खुफिया सूत्रों का दावा है कि यह एक “सर्जिकल स्ट्राइक” थी जिसे अत्याधुनिक हथियारों और सटीक जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया.

प्रेस टीवी की पुष्टि के बाद अब ईरान में सत्ता के उत्तराधिकार को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. तेहरान की सड़कों पर सन्नाटा और दहशत का माहौल है, जबकि सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. ईरान के विदेश मंत्रालय और सैन्य कमांडरों ने इस “कायराना हमले” का बदला लेने की बात कही है, जिससे पूरी दुनिया में परमाणु युद्ध या तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाएं गहरा गई हैं.

दुबई, अबू धाबी, रियाद, दोहा समेत कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले

दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ईरान का ड्रोन हमला

इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान खाड़ी क्षेत्रों को निशाना बना रहा है. ईरान ने कतर, जॉर्डन के साथ साथ दुबई में भी लगातार हमले कर रहा है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास भी ईरान ने हमला किया है. सामने आए वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास धुआं उठता दिखाई दे रहा है. ये वीडियो ड्रोन हमले की हैं, ये हमला ईरान ने किया है.

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया गया बंद

दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी अचानक अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है. दुबई एयरपोर्ट्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक, 280 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 250 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के चलते हवाई क्षेत्र असुरक्षित हो गया, जिसकी वजह से यह कदम उठाया गया है.

——————————————-

ये भी पढ़ें

जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला

मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां

कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel