



Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में क्रिकेट मैचों पर सट्टे का खेल लगातार जारी है। अवतार नगर एरिया में मोबाइल कारोबारी भी सट्टे के धंधे में लिप्त पाया गया है।
बीती देर रात थाना नम्बर 5 की पुलिस ने अवतार नगर ईलाके में रेड करके मोबाइल विक्रेता केशव मदान समेत 3 बुकी अरेस्ट किए हैं।
पता चला है कि केशव मदान इस धंधे का किंगपिन है और उसके साथी जसनूर व अन्य इस धंधे को फैला रहे थे।
जानकारी के मुताबिक बीती रात आईपीएल मैच के दौरान थाना नम्बर 5 की पुलिस को सूचना मिली की अवतार नगर ईलाके में मोबाइल विक्रेता के मदान मैचो पर सट्टा लगाने की बुक चला रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात रेड की और केशव मदान, जसनूर व अन्यों को मौके पर अरेस्ट किया।
आरोपी के पास से लैपटाप, मोबाइल, नकदी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से उनके सट्टे के नैटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
—————————————————————————-


————————————–





