Prabhat Times

जालंधर। डिप्स संस्थानों की श्रृंखला में इंटर-हाउस योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न योग आसनों और मुद्राओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हाउस यूनिफॉर्म में सजे छात्र-छात्राएं अत्यंत अनुशासित, आत्मविश्वासी और आकर्षक दिखाई दे रहे थे।

भारतीय संस्कृति की ये प्राचीन योग विधियां न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती हैं, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने और शरीर की सही मुद्रा को भी सुधारती हैं। आज पूरा विश्व योग की महत्ता को समझ चुका है और भारत को विश्वगुरु के रूप में मान्यता दे रहा है। विदेशों में भी लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

इस अवसर पर डिप्स के एम.डी. तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ. रमनीक सिंह एवं सी.ए.ओ. जशन सिंह ने अभिभावकों को भी अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकें।

उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुए इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel