Prabhat Times

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप सीज़न–1 का समापन समारोह बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया।

इस चैंपियनशिप के अंतर्गत कुल 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने अनुशासन, एकाग्रता और खेल भावना का शानदार परिचय दिया।

प्रतियोगिता में मेयर वर्ल्ड स्कूल, एमजीएन आदर्श नगर, पुलिस डीएवी स्कूल, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन, इनोसेंट हार्ट्स कपूरथला रोड, आइवी वर्ल्ड स्कूल, स्वामी संत दास स्कूल, खालसा स्कूल जालंधर, खालसा कॉलेज जालंधर, सीटी कॉलेज, सीटी वर्ल्ड स्कूल, ला ब्लॉसम स्कूल, डिप्स नूरमहल, मनु वाटिका स्कूल मानसा, शार्प शूटर अकादमी तथा डीआईएस एचएसपी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया।

समापन समारोह के  डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री राजीव पालीवाल, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां की प्रिंसिपल सुश्री शालू सहगल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर श्री अभिषेक राणा भी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

टीम प्रतियोगिताओं में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां, सीटी वर्ल्ड स्कूल, दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर, मनु वाटिका स्कूल मानसा, शार्प शूटर अकादमी, आइवी वर्ल्ड स्कूल तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन की टीमों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही कई प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह चैंपियनशिप युवा निशानेबाजों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुई और खेल भावना को बढ़ावा देने में सफल रही। अंत में आयोजकों, कोचों और प्रतिभागियों के सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel