Prabhat Times

जालंधर। (Innocent Hearts Group of Institutions celebrated International Women’s Day) इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ‘बिलीव इन योरसेल्फ विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। सैमीनार का उद्देश्य महिलाओं की आंतरिक शक्ति को उजागर करना था।
सैमीनार के लिए अतिथि वक्ता सुश्री गगनदीप कौर (डायरैक्टर, यू.सी.एम.एस) थीं। सुश्री गगनदीप कौर ने आज के युग में लैंगिक समानता की आवश्यकता के साथ सत्र की शुरुआत की और समाज में इसे प्राप्त करने के लिए कुछ मूल्यवान सुझाव साझा किए।
उन्होंने लड़कियों को जीवन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपनी समस्याओं को अवसरों में बदलने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कल्पना चावला, सुधा मूर्ति, गुंजन सक्सेना जैसी प्रसिद्ध भारतीय महिलाओं के बारे में बताया कि जिन्होंने दुनिया में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा व रोकागार समानता के अधिकार के लिए आदर्श उदाहरण स्थापित किए हैं।
अंत में सुश्री गगनदीप ने एक वास्तविक कहानी के साथ खुद पर विश्वास करने की शक्ति पर प्रकाश डाला। सुश्री पुनीत कुमारी (कल्चरल को-आर्डिनेटर, इनोसेंट हाट्र्स) ने इस विशेष दिन पर छात्राओं के साथ अपने जीवन के दृष्टिकोण और अनुभव को साझा करने के लिए अतिथि वक्ता को धन्यवाद किया।

—————————————————————————–

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें