Prabhat Times
नई दिल्ली। Diesel Price Hike: इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब देश में दिखने लगा है. कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में एक के बाद एक इजाफा देखने को मिला है. पहले जहां पावर पेट्रोल के दाम 2 रुपये तक बढ़ गए और अब इंडस्ट्रियल डीजल भी 22 रुपये महंगा हो गया है.
अब इतने दाम में मिल रहा इंडस्ट्रियल डीजल
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बढ़ी हुई कीमतों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, इंडस्ट्रियल डीजल के दाम अब 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इस बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन की कॉस्ट पर होगा.
कंपनियों की बढ़ेगी लागत
इंडस्ट्रियल डीजल ऑयल कंपनी नॉर्मल पंप पर नहीं सेल करती हैं. वो इसे फैक्ट्री या कारखानों में सप्लाई करती हैं. अब जब डीजल के दाम बढ़ें हैं तो इसका सीधा असर कंपनियों की लागत पर पड़ेगा. प्रॉफिट मार्जिन में कमी आने वाले समय में देखी जा सकती है.
आम आदमी पर सीधा असर
इंडस्ट्रियल डीजल आम गाड़ियों में नहीं भरा जाता. ये सिर्फ फैक्ट्रियों, कारखानों और बड़े औद्योगिक कामों में इस्तेमाल होता है. इसे इंडस्ट्रियल या बल्क डीजल कहा जाता है. इस पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलती. डीजल के बढ़ते दामों का असर देश में बड़े पैमाने पर होगा. कंपनियों की लागत बढ़ने से मुनाफा कम होगा, तो इसकी भरपाई वो आम आदमी से करती हुईं नजर आएंगी.
कब से लागू होंगी ये नई कीमतें?
तेल कंपनियों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार 20 मार्च से ये बढ़ी हुईं कीमते लागू हो गई हैं. अलग-अलग शहरों के हिसाब से इन कीमतों को तय किया गया है.
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










