1 किलो हेरोइन पकड़ने वाले को 1.20 लाख इनाम – पुलिस महकमे में नई भर्तियां होगीं – स्कूलों में नशे के विरुद्ध सिलेबस शुरू किया
Prabhat Times
Faridkot फरीदकोट। (independence day 2025 cm bhagwant mann) पंजाब सरकार का स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समागम फरीदकोट में है।
सीएम भगवंत मान ने नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और भाषण दिया।
सीएम भगंवत मान ने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में नंबर वन चुका है। शिक्षा, सेहत सुविधाएं, स्पोर्टस… बात किसी भी क्षेत्र की हो। पंजाब का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
सीएम ने कहा कि पंजाब सुरक्षित राज्य है। पुलिस तंत्र को और मजबूत किया जाएगा, और भर्तियां होंगी।
नशा तस्करों का नैटवर्क ध्वस्त हो चुका है। नशे के खिलाफ मुहिम हर दिन जारी है। अब सीएम ने ऐलान किया कि एक किलो हैरोईन पकड़वाने वाले को 1.20 लाख रूपए ईनाम दिया जाएगा।
बाबा फरीद से प्रभावित होकर शहर का नाम पड़ा सीएम
समारोह में भाषण शुरू करते हुए CM भगवंत मान ने कहा- मेरे पंजाब के प्यारे व बहादुर पंजाबियों आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
मैं सारे देशवासियों खासकर पंजाबियों को बधाई दी। उस समय के राजा बाबा फरीद पर इतना प्रभाव हुआ है कि शहर का नाम उनके नाम पर रख दिया था।
मान ने कहा- देश की आजादी में 80 प्रतिशत योगदान पंजाबियों का
सीएम बोले- बाबा के जीवन से साधारण जीवन का संदेश मिलता है। आजादी हासिल करने के लिए बहुत लंबा संघर्ष करना पड़ा। इसमें कई शूरवीर योद्धाओं की कुर्बानियां देनी पड़ीं।
हमारे गुरुओं ने भी शहादत दी। देश के लिए जान न्योछावर करने वालों में 80 प्रतिशत पंजाबी हैं। पंजाब से शहीद-ए-आजम भगत सिंह लेकर कई महान शहीद हुए हैं।
आजादी के लिए कई लहरें चलीं। इसमें भी पंजाबियों का का योगदान था। बंटवारे का दर्द भी पंजाबियों को सहन करना पड़ा। जब खून से भरी ट्रेनें आई थीं।
10 लाख से अधिक मौतें हुईं। यह आजादी हमें बहुत मंहगी पड़ी है। आजादी के बाद 1962 ,65 और 71 में जंग का समाना करना पड़ा।
उसमें भी पंजाब का अहम योगदान रहा है। पंजाब में भाईचारे को मजबूत करने की जिम्मेदारी मैं अपनी आखिर सांस तक निभाता रहूंगा।

कार्यक्रम में परेड का निरीक्षण करते पंजाब सीएम भगवंत मान।
पंजाब आज खेलों में अग्रणी – सीएम
सीएम मान ने कहा कि खेलों में पंजाब आज अग्रणी है। हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पंजाबी हैं। महिला क्रिकेट टीम, फुटबॉल टीम और बास्केटबॉल टीम के कप्तान भी पंजाबी हैं।
जब हम सरकार में आए थे तो नहरों से 21 फीसदी हिस्से में सिंचाई होती थी।
जब 63 फीसदी एरिया में सिंचाई हो रही है। खेतों में 8 घंटे बिना कट बिजली मिल रही है।
नशे से निपटने के लिए स्कूलों में सिलेबस शुरू
सीएम ने कहा कि पंजाब के स्कूलों में कैंपस मैनेजर रखे गए हैं। ताकि शिक्षक पढ़ाई का काम कर पाए। 3,068 स्कूलों में युद्ध स्तर पर नशों के विरुद्ध सिलेबस शुरू किया गया है।
आठ लाख युवाओं को यह सिलेबस पढ़ाया जाएगा। इसमें नशे से कैसे बचना है, इस बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।
हम चाहते हैं कि जो लोग नशे में लगे हैं, उन्हें सुधारा जाए और नई पीढ़ी को नशे से बचाया जाए।
पंजाब सरकार लोगों के टैक्स के पैसे का उपयोग लोगों के हित में कर रही है, चाहे वह पैसा किसी भी क्षेत्र में खर्च करना हो।
पंजाब को नंबर एक बनाए बिना देश नंबर एक नहीं बन सकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को नंबर एक बनाए बिना देश नंबर एक नहीं बन सकता।
हर कुर्बानी के लिए पंजाबी तैयार हैं- चाहे अनाज पैदा करना हो, बार्डर पर मोर्चा संभालना हो या खेलों में आगे बढ़ना हो।
पंजाब की चमक फीकी नहीं पड़ने देनी है। सभी को इसकी तरक्की के लिए मिलकर काम करना होगा।
एक किलो हेरोइन पकड़ने पर 1.20 लाख का प्राइज मिलेगा
नशा तस्करी से जुड़े एनडीपीएस मामलों में अब नई रिवॉर्ड पॉलिसी लागू की जा रही है। इसके तहत, एक किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को 1.20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
एनडीपीएस मामलों की जांच अब हेड कांस्टेबल को सौंपी जा रही है, जो पहले एएसआई के पास होती थी। जिला कैडर में प्रमोशन की दिक्कत आने के कारण यह बदलाव किया गया है।
इसके अलावा 1600 नई पोस्ट भरी जाएंगी, इनमें 150 इंस्पेक्टर 450 सब इंस्पेक्टर और 1000 कांस्टेबल के पद प्रमोशन से भरे जाएँगे। इसके बाद नई भर्ती होगी।
सीएम ने कहा- हम शहीदों को 1 करोड़ की आर्थिक मदद देते हैं
सीएम ने कहा कि शहीदों को हमारी तरह से एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की जाती है। 19 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों को सुधारने का प्लान तैयार किया है।
सड़कों की निशानदेही की गई है। जल्द ही बारिश का मौसम खत्म होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
गांव के छप्पड़ों को सुधारने के लिए थापर व सींचेवाल मॉडल से काम चल रहा है। गांवों के विकास के लिए अधिकारी तैनात किए।
पंजाब एंटी ड्रोन सिस्टम लगाने वाला पहला राज्य बना
सीएम ने कहा कि नशा रोकने के लिए गांवों में डिफेंस कमेटियां बनाई हैं।
नशा को रोकने के लिए पंचायतों का प्रस्ताव पास किया था। अब नशा सार्वजनिक बिकना बंद हो गया है। लगातार एक्शन हो रहा है।
उन्होंने कहा- नशा पड़ोसी मुल्क से आता था। वह ड्रोन से नशा फेंक जाते थे। पंजाब पहला सूबा बन गया है, जिसने एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया है।
जैसे ही ड्रोन आएंगे, सिस्टम की रेंज में आते ही उसे गिरा दिया जाएगा। बिना किसी सिफारिश से 55 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं।
मान बोले- हम नशे पर बड़ी कार्रवाई कर रहे
सीएम मान ने कहा- युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम शुरू की है।
पंजाब पर नशे का बहुत बड़ा कलंक था। क्योंकि, पहले सरकारें नशा बिकवाती थीं। मंत्रियों की गाड़ियों में नशा बिकता था।
मंत्री अपने घरों में नशे के बड़े तस्करों को ठहराते थे। साथ ही उन्हें अपना दोस्त बताते थे। वहीं, अब कार्रवाई की जा रही है।
नशा तस्करों का साथ देने वाले पुलिस मुलाजिमों की पहचान और उन पर कार्रवाई की है। एक बडे़ आदमी पर कार्रवाई की।
वहीं, नशा तस्करी के पैसों से बनाई प्रॉपर्टी पर पीला पंजा चलाया जा रहा है।
रोज उनके घरों और प्रॉपर्टी को गिराया जा रहा है। ताकि लोगों को सुकून मिले कि उन्हें इंसाफ मिल रहा है।
पंजाब में माहौल ठीक
सीएम ने कहा कि तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। ईजी रजिस्ट्री सिस्टम शुरू किया है।
पंजाबी में रजिस्ट्री करवा सकते हैं। अब अपनी सुविधा अनुसार पंजाब में कहीं भी रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 1 लाख 14 करोड़ का निवेश पंजाब में हुआ है। 4 लाख युवाओं को रोजगार मिलने का रास्ता साफ हुआ है।
टाटा स्टील जैसी नामी कंपनियां पंजाब में आई है। माहौल ठीक हो गया है। कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है।
CM ने कहा- पहले पंजाब में सड़क हादसों में 5 हजार लोगों की मौत होती थी। हर दिन 16 लोग हादसों में मरते थे।
सत्ता में आते ही हमने सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई है। 5 हजार पुलिस जवान इसमें तैनात किए हैं।
आधुनिक वाहन और सुविधाएं मुलाजिमों को दी हैं। केंद्र सरकार ने दावा किया है कि इस फोर्स के बनने से पंजाब में हादसों में मौतों की संख्या 48 फीसदी कम हो हुई है।
हमने ITI में सीटें 52 हजार कीं
मान ने कहा- हम अपने स्कूलों के टीचरों व प्रिंसिपलों को फिनलैंड, सिंगापुर और आईआईएम अहमदाबाद भेज रहे हैं, ताकि बच्चों को अच्छे से पढ़ा सकें।
आईटीआई में सीटों की संख्या 52 हजार कर दी है, जो कि पहले 35 हजार थी। 115 स्कूलों का नाम शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा है।
मान ने कहा- पंजाब अब प्रगति की राह पर
सीएम ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब अब प्रगति की राह पर है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब 29वें स्थान पर था। जबकि, 2025 में पंजाब पहले नंबर पर आया है।
पंजाब ने यह मुकाम केरल को हराकर हासिल किया है। सरकारी स्कूलों के बच्चों का जेई, नीट में शानदार प्रदर्शन रहा है। 8वीं, 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में बेटियां आगे रही हैं।
आठवीं, दसवीं में पंजाब की टॉपर फरीदकोट व 12वीं सेकेंड नंबर पर रही है। सरकारी स्कूलों में 20 हजार बच्चे अब बसों से स्कूल जा रहे है। इसमें 14 हजार लड़कियां है।
सीएम बोले- 2 अक्टूबर से मिलेगा 10 लाख का बीमा
सीएम ने कहा- 2 अक्तूबर से 10 लाख का सेहत बीमा शुरू होने जा रहा है। इस योजना के तहत केवल पंजाब के सिविल अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवााएंगे।
उन्हें एक पैसा अस्पताल में नहीं देना है। सरकार सारा भुगतान करेगी। 200 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू करने जा रहे हैं। 800 से ज्यादा पहले ही चल रहे हैं। लोगों को हर सेहत सुविधा घर के पास मिलेगी।
गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर 150 शहरों में प्रोग्राम होंगे
सीएम ने कहा कि इस बार गुरु तेगबहादुर का 350वां शहीदी दिवस मना रहे हैं। इस दौरान जहां पर गुरु गए हैं, करीब 150 शहरों और गांवों में प्रोग्राम होंगे। गांवों में धार्मिक समागम होंगे।
————————————————————-
————————————–
ये भी पढ़ें
- बैंक कस्टमर्ज़ के लिए अहम खबर! अब मुफ्त में नहीं मिलेगी SBI की ये सर्विस
- जालंधर में ड्रग-हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 1.5 KG हैरोईन, 7 वेपन बरामद
- सिल्वर ज्वेलरी खरीदारों के लिए अहम खबर, …ग्राहकों से नहीं होगा धोखा, जानें
- मोबाइल, लैपटॉप, ज्वेलरी सस्ता हो जाएगा ये सब… भारत कर रहा है ये बड़ी डील