Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर के मकसूदां एरिया में फिल्मी स्टाइल में विदेशी करंसी की लूट हुई। फिल्मी स्टाइल ये रहा कि लुटेरा युवक 600 यूरो तो लूट ले गया, लेकिन उसकी गन दुकानदार ने छीन ली।
नंदनपुर रोड़ पर स्थित कमल टूर एडं ट्रैवल के तेजिन्द्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद उनकी दुकान पर युवक आया और उसने बताया कि युवक ने कहा कि उसका यूरोप का वीज़ा लगा है। उन्हें यूरो चाहिए।
उन्होने यूरो निकाले और फिर युवक ने कहा कि वे पेमेट ऑनलाइन ट्रांसफऱ कर देता है। लेकिन जब पेमेंट ट्रांसफर नहीं हुई तो उन्होने युवक से पेमेंट मांगी, लेकिन इसी बीच युवक ने गन निकाल कर उन पर तान दी।
तेजिन्द्र सिंह के मुताबिक गन देख कर उन्होने खुद को संभाला और बोले कि वे 600 यूरो ले जाए।
तेजिन्द्र ने बताया कि चूंकि वे फौज में रहा है तो जैसे ही लुटेरे का ध्यान यूरो की तरफ गया तो उन्होने लुटेरे से गन छीन ली।
आपाधापी में युवक 600 यूरो लूट कर फरार हो गया। तेजिन्द्र के मुताबिक लुटेरे युवक के साथ बाहर एक और साथी भी था।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












