



Prabhat Times
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सीएम भगवंत मान एक्स पर पोस्ट की है कि कई गरीब बच्चे NEET का पेपर देते हैं।
उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब केजरीवाल जी ने NEET के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की।
21 जून को NEET का पेपर है। तो पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी।

—————————————————————————-


————————————–





