Prabhat Times

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी का शहीदी दिवस देशभक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, साहस, त्याग और देश सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विशेष प्रार्थना सभा, प्रेरणादायक भाषण, देशभक्ति गीत, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन तथा शहीद ऊधम सिंह जी के जीवन एवं बलिदान पर आधारित प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने शहीद ऊधम सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं के प्राचार्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने विद्यार्थियों को शहीद ऊधम सिंह जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ईमानदार, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने अपने संदेश में कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी का अदम्य साहस, देशप्रेम और न्याय के प्रति अटूट समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

———————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel