Prabhat Times
जालंधर। (Suicide Jalandhar) इस समय की बड़ी खबर महानगर जालंधर से है। जालंधर में सैलून चलाने वाले युवक व उसकी पत्नी ने सुसाईड कर ली है। घटना के कारणों का तत्काल खुलासा नहीं हुआ, लेकिन मृतक सागर और राधा के परिजन दोनो एक दूसरे के परिवारों को घटना का कारण बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के उपकार नगर में सागर और राधा की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से दंपत्ति का परिजनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनो अलग रह रहे थे। पता चला है कि पिछले दिनों से राधा अपने मायके में थी।
पता चला है कि सागर की संदिगध हालात में तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना जब राधा तक पहुंची तो राधा ने कथित तौर पर सुसाईड कर ली। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। संबंधित थानों की पुलिस इस मामलो को लेकर जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सागर सैलून चलाता था।
लड़की के परिजनों ने राधा के सास ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक बीती रात सागर उनके घर से गया था। राधा के चाचा का आरोप है कि शादी के बाद से सागर और राधा को उनके परिजन परेशान करते थे। जिस कारण वे अलग रहने लगे थे। उनके पास आडियो क्लिप है, जिसमें सागर ने अपने माता पिता को कारण बताया है।
सागर की माता सुनीता वासी मकसूदां ने बताया कि सागर और राधा की लव मैरिज थी। सुनीता ने राधा व उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनीता ने राधा के परिजनों पर आरोप लगाया है कि सागर को उसके ससुराल में मारपीट की गई थी। सुनीता का आरोप है कि शादी के बाद सागर भी अलग रहने लगा था। पिता शंकर यादव का कहना है कि शादी के बाद सागर भी घर से अलग रहने लगा था। पहले किराए पर रहे और फिर सागर अपने ससुराल में रहे। शंकर यादव ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन आया कि सागर की हालत खराब है।
कमिश्नरेट पुलिस अधिकारी घटना संबंधी गहराई से जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनो परिवार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जांच के पश्चात अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- भारत में इतने रूपए में मिलेगा Sputnik-V का टीका
- कोरोना काल में Jio का बड़ा एलान, ग्राहकों को मिलेगा ये फायदा
- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा ऐलान! पंजाब का 23वां जिला बना ये शहर
- कोरोना काल में हुई पंजाब कैबिनेट मीटिंग में लिए गए ये बड़े फैसले
- बड़ी खबर! अब इतने हफ्ते बाद लगेगी Covishield की दूसरी डोज
- Corona Vaccine शार्टेज खत्म करने के लिए केंद्र का बड़ा प्लान
- RT-PCR टेस्ट में धांधली! जालंधर की Private Lab पर बड़ा एक्शन
- Corona संकट के बीच खुशखबरी
- होशियारपुर के स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर लखबीर सिंह को मिला ‘DGP ऑनर’