Prabhat Times
जालंधर। होटल मैरीटोन के एमडी परमजीत सिंह मरवाहा से हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दुआ परिवार के सदस्यों व उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एफआईआर में गुलशन दुआ, यशपाल दुआ, शिवी दुआ, उमेश दुआ, ड्राईवर व कुछ अज्ञात लोगों को मारपीट तथा पगड़ी लगाने के गंभीर आरोपों में नामजद किया गया है।
बता दें कि वीरवार की रात को होटल मैरिटोन में विवाद हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत सिंह मरवाहा ने कहा कि वीरवार रात होटल में पार्टी चल रही थी। वे रूटीन की तरह पार्टी हाल में फूट क्वालिटी चैक करने लिए अपने मैनेजर व स्टाफ के साथ गए।
परमजीत मरवाहा ने कहा कि जैसे ही वे पार्टी हाल में गए तो वहां गुलशन दुआ और यशपाल दुआ ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दिया।
उन्हें धमकाया कि वे पार्टी में कैसे आए गए। परमजीत मरवाहा का आरोप है कि उक्त लोग शराब के नशे में थे।
पुलिस को दी शिकायत में परमजीत मरवाहा ने कहा कि उक्त लोगों ने उनके साथ गाली गलौच किया और धमकाया। वे तुरंत होटल के लॉबी एरिया में आ गए। लेकिन इसी बीच दुआ परिवार व उनके साथी लॉबी में आ गए।
परमजीत मरवाहा का आरोप है कि उक्त लोगों ने उन्हें धमकाते हुए गाली गलौच किया और हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई। उनकी पगड़ी तक उछाल कर केश की बेअदबी की गई।
मारपीट की सारी रिकार्डिंग होटल के सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। परमजीत मरवाहा के ब्यानों पर कमिश्नरेट के थाना रामा मंडी में यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, शिवी दुआ, उमेश दुआ व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
दूसरी ओर यशपाल दुआ की बेटी डॉ.रिद्धि दुआ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों को सिरे से नकारा है।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












