Prabhat Times

जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.ए. पॉलिटिकल साइंस (सेमेस्टर ढ्ढ) की छात्रा कुमारी भावना चौहान ने सर्वोत्तम एसजीपीए हासिल किए। भावना ने 8.40 एसजीपीए प्राप्त किए।

प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने कुमारी भावना को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

भावना ने बताया कि उनके पिता उनके ही कॉलेज में गेटकीपर के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने टॉप स्थान हासिल करके अपने परिवार को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा और असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. जीवन देवी भी उपस्थित थीं।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel