Prabhat Times
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा एचएमवी स्किल्ड कोर्स हब के साथ मिलकर स्ट्रैस मैनेजमेंट के लिए पॉजिटिव साइकोलॉजी नाम का 30 घंटे का शॉर्ट टर्म वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
यह कोर्स छात्राओं को यह समझने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया था कि विचार, भावनाएं और व्यवहार मेंटल हेल्थ पर कैसे असर डालते हैं।
प्रैक्टिकल एक्टिविटीज और असल जिंदगी के उदाहरणों से स्टूडेंटस ने साइकोलॉजी के बारे में उपयोगी जानकारी हासिल की जिसे वे रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रोग्राम को शॉर्ट टर्म कोर्स की कोआर्डिनेटर श्रीमती बीनू गुप्ता और कोर्स कोआर्डिनेटर के तौर पर पीजी साइकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. आशमीन कौर ने आयोजित किया।
सत्रों का संचालन मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रो. सुश्री प्रिया सेठ ने रिसोर्स पर्सन के रूप में किया। इस पाठ्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
यह पहल छात्राओं के जीवन में अधिक सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












