Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला जी के दिशानिर्देशन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने उनका हार्दिक स्वागत किया। परमपिता परमात्मा का आशीर्वाद लेने हेतु पवित्र मंत्रों का जाप करते हुए हवन किया गया।

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समस्त स्टाफ सदस्यों को संस्था की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि यह संस्था नंबर 1 की पोजीशन पर है और भविष्य में अपनी इस पोजीशन को बनाए रखने तथा और ऊंचाईयों पर जाने के लिए हमें प्रयासरत होना चाहिए।

इस अवसर पर श्री एन.के. सूद ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संस्था की प्रगति की कामना की।

उन्होंने छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा सीखने व संस्था का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने एवं नई उपलब्धियों को हासिल करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर एचएमवी न्यूज व कैलेंडर रिलीज किया गया।

संगीत विभाग द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। डीन वैदिक अध्ययन समिति डॉ. ममता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया। डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा श्रद्धापूर्वक यज्ञ कार्य सम्पन्न करवाया गया।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel