



Prabhat Times
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.वॉक. (मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग) सेमेस्टर-प्रथम की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
रितिका, सिमरन और महक ने 8.40 का शानदार एसजीपीए हासिल किया। तनुदीप कौर धवन ने 8.10 का एसजीपीए प्राप्त किया, जबकि रशिम बहल ने 7.70 का एसजीपीए हासिल किया।
प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके परिश्रम, समर्पण एवं लगन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
प्राचार्या ने विभागाध्यक्षा डॉ. अशमीन कौर तथा विभाग की अध्यापिकाओं सुश्री प्रिया एवं सुश्री नंदिता के सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं समर्पित प्रयासों की भी प्रशंसा की।
उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।
—————————————————————————-


————————————–





