Prabhat Times
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एचएमवी एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्या डॉ एकता खोसला के संरक्षण एवम दिशानिर्देशन में गार्डियंस ऑफ लाइफ : एक पेड़ माँ के नाम अभियान का सफ़लतापर्वक आयोजन किया गया।
इस विशेष पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
आयोजन के अंतर्गत एचएमवी की पूर्व छात्राओं ने अपनी माँ के नाम पर एक फलदार पौधा महाविद्यालय परिसर में रोपित किया।
यह पौधा माँ के प्रेम, स्नेह, त्याग और आशीर्वाद के प्रति श्रद्धा स्वरूप समर्पित किया गया, जो आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली और सकारात्मक संदेश का प्रतीक बनेगा।
प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने अपनी माँ के नाम फलदार पौधा लगाकर इस अनूठे अभियान का शुभारंभ किया तथा उपस्थित सभी को मातृत्व सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल प्रकृति संरक्षण का संदेश नहीं देता, बल्कि यह हमें अपनी जड़ों, संस्कारों और उन व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा भी देता है जिन्होंने हमें जीवन मूल्यों से समृद्ध किया है।
‘गार्डियंस ऑफ लाइफ’ जैसी पहल पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का सुंदर संगम है। अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाना केवल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी नहीं, बल्कि माँ के प्रेम और त्याग को सम्मानित करने का भावनात्मक प्रयास भी है।
हमें विश्वास है कि यह पहल आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी।
उन्होंने आयोजक टीम श्रीमती बीनू गुप्ता, डॉ. रमनदीप एवम डॉ साक्षी को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
एलुमनाई वैलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ सरोजिनी गौतम शारदा ने कहा कि मां के नाम पर लगाया गया प्रत्येक पौधा एक वृक्ष ही नहीं बल्कि प्रकृति, मातृत्व और भविष्य की पीढिय़ों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरनजीत कौर धामी को श्रद्दांजलि देते हुए एक पौधा रोपित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन एलुमनाई सलाहकार श्रीमती बीनू गुप्ता, सह अध्यक्ष सुश्री रमनदीप, सचिव श्रीमती सविता महेंद्रू, सह सचिव सुश्री हरमनु, कोषाध्यक्ष डॉ काजल पुरी एवम सह कोषाध्यक्ष डॉ रमनदीप द्वारा किया गया। जिन्हें इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई।
समस्त आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, मातृत्व सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को उजागर करना रहा।
कार्यक्रम का संदेश आपका वृक्ष, आपकी कृतज्ञता, उनकी विरासत पर्यावरण और मां के प्रति प्रेम का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है।
एचएमवी एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने सभी पूर्व छात्राओं से इस अनूठी और प्रेरणादायक पहल में बढ़-चढक़र भाग लेने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देने हेतु आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा एवम सलाहकार युथ वेलफेयर डॉ. नवरूप, डीन युथ वेलफेयर डॉ. आश्मीन, डॉ. दीपशिखा, डीन स्टूडेंट कौंसिल, डॉ. उर्वशी, श्रीमती प्रोतिमा ने भी अपनी माता के नाम पौधा रोपित कर कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम सलाहकार श्रीमती बीनू गुप्ता ने एसोसिएशन ने सभी सदस्यों एवं पूर्व छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति हेतु व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया एवम कहा कि ‘गार्डियंस ऑफ लाइफ’ केवल एक पर्यावरणीय अभियान नहीं, बल्कि अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक अवसर है।
प्रत्येक पौधा आने वाली पीढिय़ों के लिए हरियाली, प्रेम और संस्कारों की अमूल्य विरासत बनेगा।
इस अवसर पर लगभग 53 पौधे लगाकर वातावरण की सुरक्षा हेतु संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अन्य एलुमनाई सदस्य श्रीमती अलका, श्रीमती पवन कुमारी, डॉ. शौलेन्द्र, सुश्री हरप्रीत, डॉ. रवि कुमार भी उपसिथित रहे।
—————————————————————————-


————————————–









