Prabhat Times

जालंधर। शैक्षणिक उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

महाविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की छात्राओं ने बी.एससी. (अर्थशास्त्र) सेमेस्टर-5 की विश्वविद्यालय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस परीक्षा में धरा महाजन ने 8.30 एसजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। दीवंशी शर्मा ने 8.05 एसजीपीए तथा साक्षी ठाकुर ने 8.00 एसजीपीए प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, समर्पण तथा उत्कृष्टता की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि छात्राओं की प्रत्येक उपलब्धि महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एचएमवी भविष्य में भी युवा छात्राओं को शिक्षा, नवाचार, शोध एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शालू बत्रा ने परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

विभाग की अध्यापिकाएँ श्रीमती ज्योतिका एवं सुश्री हरमनु ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभाशीष एवं शुभकामनाएँ दीं।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel