Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय,जालंधर में प्राचार्या डॉ. श्रीमती एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन म्यूजिक विभाग द्वारा ‘आएं मनाएं बसंत’ उत्सव का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में उस्ताद वजीर हुसैन खान साहब के शिष्य प्रसिद्ध सारंगी कलाकार उस्ताद गुलाम अली खान साहब तथा आल इंडिया रेडियो से श्री मनजीत सिंह और सुश्री कमलेश, अनहद स्टूडियो से श्री सुखदीप, सुश्री कुलविंदर, सुश्री अनु, सुश्री मनजीत, सुश्री सुखप्रीत, लेखक श्री अरिंदर सिंह, पंडित रमाकांत, श्री कालेराम तथा श्री तिलकराज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी गणमान्य अतिथियों का ग्रीन प्लांटर भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।

उन्होंने इस आयोजन के लिए म्यूजिक विभाग की सराहना की तथा सभी को बसंत उत्सव की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में संगीत केवल एक कला का रूप नहीं है बल्कि एक शक्तिशाली माध्यम है जो गहरे आध्यात्मिक संबंध बनाने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को संगीत की गहराईयों से जोडऩे का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में म्यूजिक विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

उस्ताद गुलाम अली खान साहब ने सारंगी की मधुर धुनों के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

दर्शकों ने खान साहब के मनमोहन प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।

म्यूजिक विभाग के सदस्यों विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर, डॉ. गुंजन कपूर, सुश्री दृष्टि, श्री प्रद्युमन, श्री सनी, श्री जसमेल, श्री नारायण (रिटा.) भी उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आशमीन कौर, श्रीमती रितु बजाज, डॉ. रमा शर्मा द्वारा किया गया।

डॉ. प्रेम सागर ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

यह कार्यक्रम समृद्ध सांस्कृतिक उत्सव के रूप में अविस्मरणीय रहा।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel