Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की आर. वेंकटरमन केमिकल सोसाइटी की ओर से प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में एलिमेंट स्पॉटलाइट डेली केमिस्ट्री कनेक्ट नाम से एक्टिविटी का आयोजन किया गया।
इस पहल के अंतर्गत, प्रतिदिन पीरियोडिक टेबल से एक केमिकल एलिमेंट के बारे में बताया जाता है, जिसमें उसके सिंबल, प्रॉपर्टीज़, प्राकृतिक रूप से उपलब्धता और रोज़मर्रा की जि़ंदगी में उसके इस्तेमाल पर ज़ोर दिया जाता है।
यह एक्टिविटी स्टूडेंट्स में वैज्ञानिक जिज्ञासा और पीरियोडिक टेबल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित की गई।
स्टूडेंट्स ने केमिकल एलिमेंट्स पर आधारित पोस्टर बनाने और प्रस्तुत करने में सक्रिय रूप से प्रतिभागिता की।
विभागाध्यक्षा श्रीमती दीपशिखा ने एक्टिविटी की योजना बनाई और स्टूडेंट्स को इसमें भाग लेने केलिए प्रेरित किया।
प्रिंसिपल, डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने स्टूडेंट्स की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना की।
इस मौके पर डॉ. वंदना ठाकुर, डॉ. स्मृति वैद्य, सुश्री तनीषा और सुश्री हेमलता मौजूद थीं और उन्होंने एक्टिविटी को कोऑर्डिनेट किया।
——————————————————-

ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR










