Prabhat Times

  • आत्मनिर्भर महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां सांझा कर किया प्रेरित
  • ग्रामीण महिलाओं की तरफ से तैयार उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिता व संस्कृतिक समागम भी आयोजित

बठिंडा। महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए अपनी बचनबद्धता को दोहराते हुए एचएमईएल गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च 2026 को सिल्वर कैसल, रामां मंडी (बठिंडा) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्वयं सहायता समूंह में काम करने वाली 1000 के करीब महिलाओं को न केवल एक मंच पर लाकर उनमें आत्मविश्वास पैदा किया गया, बल्कि अपनी मेहनत व लगन से समाज में अपनी पहचान बनाने वाली सफल महिलाओं की प्रेरणादायक अनुभवों को सांझा कर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की तरफ बढने के लिए प्रेरित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के थीम “ गिव टू गेन ” के आधारित इस प्रयास का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित करना, उनके अनुभवों को साझा करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था।

इस अवसर एचएमईएल गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी बठिंडा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के परिजन भी खास तौर पर उपस्थित हुए जिन्होंने सैल्फ हैल्प ग्रुप में बेहतरीन काम कर समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी महिलाओं का सम्मान कर उनकी हौसलाअवजाई की।

पंजाब राज्य रूरल आजीविका मिशन के पदाधिकारियों ने भी समागम में पहुंच एचएमईएल द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए जा रहे सामुदायिक विकास प्रयासों की सराहना की।

समागम की शुरूआत से लेकर अंत तक स्वयं सहायता समूंह की महिलाओं की भागीदारी बेहद उत्साहवर्धक रही। इसमें स्वयं सहायता समूंह की महिलाओं में मनोरंजन व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया, जिसमें समूंह की महिलाओं ने बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

स्वयं सहायता समूंहों की तरफ से तैयार लोक गीत व पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ग्रुप को सम्मानित भी किया गया।

समागम के दौरान स्वयं सहायता समूंह की तरफ से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जो महिला आत्मनिर्भरता और हुनर को प्रदर्शित कर आकर्शण का केंद्र बनी।

प्रेरणादायक ऑडियो-विजुअल के माध्यम से एचएमईएल की तरफ से गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी के आसपास के 59 गांव में महिला सशक्तिकराण के लिए किए जा रहे प्रयासों व उसके सामाजिक जीवन में आए सकारात्मक परिणामों को सांझा भी किया गया।

इस दौरान एचएमईएल के डीजीएम, सीएसआर श्री विश्वमोहन प्रसाद ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

स्वयं सहायता समूंह की सशक्त महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियों को समागम के दौरान सांझा किया और बताया कि कैसे वह एचएमईएल के साथ जुडकर आत्मनिर्भरत की तरफ बढी और आज कैसे लखपति दीदी बनकर राष्ट्रीय मंचों तक दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनकर अपने परिवार, गांव व समाज में एक नई पहचान बना चुकी हैं।

यह आयोजन केवल महिला दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह महिलाओं के बीच नेटवर्किंग, संवाद और सहयोग का एक सशक्त मंच भी साबित हुआ।

एचएमईएल का मानना है कि इस तरह की पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में उनके योगदान को और अधिक पहचान मिलेगी।

एचएमईएल को विश्वास है कि ऐसे प्रयास महिला सशक्तिकरण, प्रेरणा और सामुदायिक एकजुटता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel